July 5, 2026

Uttarakhand SIR: प्रदेश में 8.39 लाख काटने की तैयारी के बीच समझें जिलेवार स्थिति

0
Uttarakhand SIR

Uttarakhand SIR

उत्तराखंड में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण में जो 8.41 लाख मतदाताओं के वोट कटने का खतरा मंडरा रहा है, उनमें से सबसे अधिक खतरे में काशीपुर विधानसभा के मतदाता हैं। आयोग की अनकलेक्टेबल श्रेणी में यहां के सबसे ज्यादा 30 हजार वोट शामिल हैं।

दरअसल एसआईआर का अब दूसरा पड़ाव शुरू होने जा रहा है। सभी एसआईआर फॉर्म को 7 जुलाई तक डिजिटाइज करने के पश्चात चौदह जुलाई के दिन चुनावआयोग मतदातासूची ड्राफ्ट को जारी करेगा। इनमें से वे सभी 8 लाख प्लस मतदाता अलग कर दिए जाएंगे, जिनके SIR गणना प्रपत्र वापस जमा नहीं किए गए। इनमें वे मतदाता शामिल होंगे जो मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट, अनुपस्थित मतदाता की श्रेणी में हैं।

विधानसभावार ऐसे समझें स्थिति…
विधानसभा : कुल मतदाता : खतरे में मतदाता
काशीपुर : 1,63,690 : 30,029
बाजपुर : 1,59,468 : 29,655
धर्मपुर : 1,76,112 : 29,460
ऋषिकेश : 1,53,701 : 29,016
किच्छा : 1,48,613 : 27,374
रायपुर : 1,62,716 : 26,643
हल्द्वानी : 1,40,199 : 20,935
रुद्रपुर : 1,93,447 : 20,845
सहसपुर : 1,81,797 : 20,681
डोईवाला : 1,65,283 : 19,345

इनमें टॉप 10 वोटर खतरे वाली सीटों में सात सीटें काशीपुर, धर्मपुर, ऋषिकेश, रायपुर, रुद्रपुर, सहसपुर और डोईवाला वर्तमान में भाजपा के पास हैं। वहीं, तीन बाजपुर, किच्छा और हल्द्वानी वर्तमान में कांग्रेस के पास हैं। इस संबंध में जानकारी राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जा चुकी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *