June 25, 2026

बिजली संकट: बेशर्म विभाग और घमंड का मारा शासन!

0
Electricity Cut
  • चिलचिलाती गर्मी में भी हो रही बिजली गुल

हल्द्वानी शहर इन दिनों भीषण गर्मी के साथ बिजली संकट की मार भी झेल रहा है। शहर के कई इलाकों में जारी बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चिलचिलाती गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का गुस्सा भी सामने आने लगा है।

धामी शासन में पीएम मोदी की अपील की अनदेखी

एक ओर जहां दक्षिण एशिया में जारी युद्ध के बीच पीएम मोदी द्वारा स्वयं वर्कफ्रॉम होम की अपील थी, वहीं बिजली विभाग की ओर से अब तक कई महीनों से जारी विभिन्न क्षेत्रों में कटौती पीएम मोदी की अपील का माखौल उडाती दिख रही है, क्योंकि बिना बिजली वर्क कैसे होगा। इसी प्रकार अपनी ही पार्टी के पीएम की अपील का असर क्षेत्र के विधायक पर भी होता नहीं दिख रहा है, जिसके चलते पीएम की अपील के बावजूद विभाग द्वारा की जा रही इस कटौती से वर्कफ्राम होम में आ रही समस्या की ओर न तो ध्यान दे रहे है और न ही उनकी ओर से विभाग को कोई चेतावनी जारी करने या कोई कार्रवाई की सूचना ही सामने आई है।

उत्तराखंड चुनाव 2027: क्या भाजपा संगठन भी इस बार हार को तय मान कर चल रहा है!

वर्तमान विधायक के घर के आपस पास के क्षेत्र में रोज जाती है बिजली…
वर्तमान व लंबे समय से कालाढूंगी के विधायक के निवास के आसपास के क्षेत्र में इस गर्मी में भी तकरीबन हर रोज बिजली काटी जा रही है। वहीं एक बार नहीं दिन में 3 से 5 बार इसमें भी कभी आधा घंटा कभी एक घंटा यहां तक की बीच रात में कई बार तो करीब रात के 1—2 बजे भी बिजली काटी जा रही है। जिसके कारण लोगों की नींद खराब हो जाती है। सुबह आॅफीस जाने के टेंशन के बीच यह कटौती उनकी क्षमता को प्रभावित करती है। इसके बावजूद इस ओर किसी के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इसी प्रकार क्षेत्र के कमलुगांजा क्षेत्र  के कई हिस्सों में भी हर रोज दिन में 2 से 4 बार बिजली बाधित होती है। ऐसे जो लोग ईरान – अमेरिका युद्ध के समय से ही घरों से कार्य कर रहे हैं, उनके द्वारा कंपयूटर में कार्य करने के दौरान अचानक बिजली चले जाने से जहां एक ओर उनका सारा डाटा उड़ जाता है, जिसे उनहें दोबारा बनाने में पुन्: मेहनत करनी पड़ती है तो वहीं भीषण् गर्मी में बिजली का जाना उन्हें व समस्त कॉलोनीवासियों का जीना मुहाल कर देता है।

वहीं इस संबंध में यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि छुटमुट शिकायतों के साथ विद्युतापूर्ति सुचारु रही। वहीं लगातार होने वाली कटौती के संबंध में जब कार्यालय के फोन नंबर पर फोन लगाया जाता है, तो जवाब मिलता है कि दिखवा रहे हैं।

खास बात ये है कि ऐसा एक दिन या दो दिन हुआ हो तो समझ में आता है, लेकिन ये स्थिति हर रोज निर्मित होती है।

इन परिस्थितियों में जहां लोग परेशान होते हैं विभाग लोगों की परेशानी को अनदेखा करते हुए लगातार कटौती को जारी रख रहा है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो जहां एक ओर विभाग की बेशर्मी ने लोगों का जीना दुर्भर कर रखा है। वहीं क्षेत्र में विधायक की ओर से इस संबंध में हस्तक्षेप कर क्षेत्र की जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने की समस्या पर कोई कदम उठाया जाता हुआ नहीं दिख रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *