March 8, 2026

Plane Crash: उत्तराखंड से जुड़ी हैं अजीत पवार की बेहद खास यादें

0
ajit pawar-memories

– 2006 में एनसीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में आए थे देहरादून

Ajit Pawar-Memories: बारामती में विमान हादसे में दिवंगत महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की यादें उत्तराखंड से जुड़ी है। 2006 में एनसीसी के राष्ट्रीय अधिवेश में शामिल होने देहरादून आए थे। राजपुर रोड के एक होटल में कमरा न मिलने पर उन्हें एक घंटे तक रिसेप्शन में बैठ कर इंतजार करना पड़ा था।

कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सोशल मीडिया पर अजीत पवार से जुड़ी यादों को साझा किया। यहां उन्होंने लिखा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पंवार का विमान हादसे में निधन दुखद है। स्व. पवार 2006 में देहरादून में आयोजित एनसीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में वे देहरादून आए थे। तब मैं एनसीपी का प्रदेश अध्यक्ष था। अधिवेशन में आए पवार के लिए होटल मधुबन में कमरा आवंटन था। लेकिन कमरे को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा होने से वे एक घंटे तक रिसेप्शन में बैठे रहे।

अजित पवार की पत्नी महाराष्ट्र की डिप्टी CM बन सकती हैं

जब मुझे पता चला तो मैं तुरंत उनके पास पहुंचा। मैंने दादा कह कर उनसे क्षमा मांगी। पवार मेरी बात पर मुस्कुराए कर बोले इतने बड़े आयोजन में ये छोटी मोटी बात होती रहती हैं। उनकी बात से मेरा तनाव खत्म हुआ और वे होटल के कमरे में चले गए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *