अगले कई दिनों तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट के बीच कैसा रहेगा नैनीताल का मौसम
– 27 के बाद मिलेगा कुछ दिन ठंडक का अहसास

देवभूमि उत्तराखंड के अनेक शहरों में मौसम बदलने जा रहा है। ऐसे में नैनीताल जिला भी इनमें शामिल है। दरअसल मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है। कि बुधवार के बाद गुरुवार से लेकर आने वाले मंगलवार तक लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से नैनीताल जिले के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मौसम के कई जानकारों का मानना है कि यदि 21 व 22 मई को छोड़ दिया जाए तो 27 से पहले तक लोगों को अत्यधिक उमस का सामना करना पड़ सकता है। जबकि 27 मई से आगे के दिनो में मौसम में कुछ ठंडक का अहसास यानी उमस में कमी आ सकती है।
कब कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 22 मई को नैनीताल के जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जना के साथ वर्षा होने की सम्भावना है। वहीं इस दौरान तेज़ व झोकेदार हवाएं चलने की सम्भावना है।
येलो अलर्ट : नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जाना के साथ आकाशीय बबजली चमकने / झोकेदार हवाएँ,40-50 किमी की गति से चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 23 मई को नैनीताल के विभिन्न जनपदों के अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना है।
येलो अलर्ट : नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है |
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, 24 मई को नैनीताल के सभी जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।
येलो अलर्ट : नैनीताल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है |
मौसम विभाग के अनुसार रविवार 25 मई को नैनीताल के मुख्यरूप से पर्वतीय क्षेत्रों में पर वर्षा होने की संभावना है | साथ ही इस दौरान तेज़ व झोकेदार हवाएं भी चल सकती हैं |
इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 26 मई को नैनीताल के विभिन्न जनपदों मुख्य रूप से मैदानी इलाकों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जना के साथ वर्षा की संभावना है |
जबकि मंगलवार 27 मई से नैनीताल जनपद सहित उत्तराखंड के अनेक क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बन रही है।
