March 8, 2026

Uttarakhand Weather: कुमाऊं में कई दिनों तक बदला रहेगा मौसम

0
weather uttarakhand from 22 to 27 may 2025

– भीमताल में ओलावृष्टि से किसान परेशान, नैनीताल में बारिश शुरू

उत्तराखंड के कुमाऊं में मौसम ने करवट लेनी शुरु की दी है। इसी के चलते आज सुबह से ही नैनीताल, हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगहर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। नैनीताल समेत पहाड़ी जिलों में ठंड बढ़ने लगी है। बारिश और ओलावृष्टि से किसान परेशान है। मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

एक ओर जहां चंपावत जिले के टनकपुर में 25 एमएम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। चंपावत मुख्यालय में एक एमएम बारिश हुई है। बारिश से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। बुधवार को करीब 10.30 बजे ओले के साथ तेज बारिश हुई जबकि तड़के भी बारिश हुई। वहीं, खटीमा में आज सुबह से बारिश जारी है। खटीमा बाजार क्षेत्र में कुछ स्थानों पर नालियां चोक होने और कीचड़ की समस्या बनी हुई है।

तो वहीं भवाली और चाय बागान घोड़ाखाल में भारी ओलावृष्टि से चाय की पत्तियों में काफी नुकसान हुआ है। चाय बागान के प्रबंधक नवीन चन्द्र पांडे ने बताया कि भारी ओलावृष्टि के कारण घोड़ाखाल चाय बागान की हरी पत्तियों में 30 से 35 प्रतिशत लगभग नुकसान की आशंका है। भवाली, पदमपूरी, धारी मे भी ओलावृष्टि हुई है।

भीमताल में बुधवार की दोपहर 2 बजे हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान ओलों का साइज देखकर भी हैरान रह गए। किसानों ने बताया कि ओलों का साइज 50 ग्राम से 100 ग्राम तक था। उन्होंने कहा कि इतने बड़े ओलों के गिरने से खेतों में लगाई शिमला मिर्च, टमाटर, बीन, आलू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान ललित पांडे ने कहा कि उन्होंने कहा ओलावृष्टि से किसान को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

येलो अलर्ट के बीच आने वाले दिनों में : मौसम विभाग के अनुसार कब कहां कैसा रहेगा मौसम

गुरुवार 22 मई को पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश / गर्जना के साथ वर्षा होने की सम्भावना है। वहीं इस दौरान तेज़ व झोकेदार हवाएं चलने की सम्भावना है। येलो अलर्ट के बीच 22 मई को जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के आकाशीय बिजली चमकने / झोकेदार हवाएँ,40-50 किमी की गति से चलने की संभावना है।

शुक्रवार 23 मई को पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना है। येलो अलर्ट के बीच 23 मई को जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

शनिवार, 24 मई को राज्य के सभी जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। येलो अलर्ट के बीच 24 मई को प्रदेश के जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार 25 मई को पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक स्थानों में मध्यम व गर्जना के साथवर्षा होने की संभावना है। साथ ही इस दौरान तेज़ व झोकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। येलो अलर्ट के बीच 25 मई को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में  कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र दौर /  झोकेदार हवाएँ 40-50 की गति से चलने की संभावना है।

वहीं सोमवार 26 मई को उत्तराखंड राज्य के पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर व पिथौरागढ़ विभिन्न जनपदों मुख्य रूप से मैदानी इलाकों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जना के साथ वर्षा की संभावना है।

जबकि मंगलवार 27 मई को सभी जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जना के साथ होने की संभावना है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *