Uttarakhand Weather News: आज से 27 जून तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, एसओईसी ने सावधानी बरतने का भेजा पत्र
weather of india

उत्तराखंड को लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने 22 से 26 जून तक देहरादून, नैनीताल, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर यूएसडीएमए के अधीन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसओईसी) ने संबंधित जिलों के डीएम को पत्र भेजकर सावधानी बरतने को कहा है। इसमें आपदा प्रबंधन आईआरएस के नामित अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारी अलर्ट पर रहेंगे।
भूस्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर उपकरणों की पहले व्यवस्था रखी जाएं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाए। सभी राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बने रहेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 28 जून तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
किस दिन कैसा रहेगा मौसम…
23.06.2025 (सोमवार) अत्यधिक भारी बारिश / बिजली के साथ गरज / तेज से बहुत तेज बारिश का अंतरा / झोंकेदार हवाएँ (40-50 किमी/घंटा) संभावना है कि अलग-अलग स्थानों पर हों।
24.06.2025 (मंगलवार) अत्यधिक भारी बारिश / बिजली के साथ गरज / तेज से बहुत तेज बारिश का अंतरा / झोंकेदार हवाएँ (40-50 किमी/घंटा) संभावना है कि अलग-अलग स्थानों पर हों।
25.06.2025 (बुधवार) अत्यधिक भारी बारिश / गरज के साथ आकाशीय बिजली / बारिश का तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर / झोंकीदार हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटा) संभावित रूप से कुछ स्थानों पर हो सकती हैं।
26.06.2025 (बृहस्पतिवार) अत्यधिक भारी बारिश / गरज के साथ आकाशीय बिजली / बारिश का तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर / झोंकीदार हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटा) संभावित रूप से कुछ स्थानों पर हो सकती हैं।
27.06.2025 (शुक्रवार) अत्यधिक भारी बारिश / गरज के साथ आकाशीय बिजली / बारिश का तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर / झोंकीदार हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटा) संभावित रूप से कुछ स्थानों पर हो सकती हैं।
