October 31, 2026

चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 6 लोगों की गई जान, डीजीसीए की टीम करेगी हादसे की जांच

0
Heli Accident - 2
  • चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: दिल्ली के पायलट और कर्नाटक के यात्रियों की मौत

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर हाथी पहाड़ के शीर्ष चट्टान से टकराकर हादसे का शिकार हो गया।। हादसे में पायलट सहित सभी छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर दो बजे ज्योतिर्मठ के चांई गांव और लामबगड़ के बीच हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले में बदरीनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की जान चली गई है। सभी यात्री कर्नाटक के रहने वाले थे। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की एक टीम को देहरादून भेजा है। जो हादसे की जांच करेगी।

हादसे में यात्रियों समेत हेलीकॉप्टर बुरी तरह जल गया। वहीं, ट्रांस भारत एविएशन की सभी हेलिकॉप्टर सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि मृतकों में दिल्ली निवासी कैप्टन हिमांशु सभरवाल (उम्र 48 वर्ष), निवासी- दिल्ली के अलावा कर्नाटक निवासी— प्रताप (41), अरुण सालुंके (सीसीबी इंस्पेक्टर) उम्र 44 वर्ष, वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं।

हेलीकॉप्टर: बदरीनाथ से यात्रियों को लेकर आ रहा था

बता दें कि 30 अक्टूबर को ट्रांस भारत एवियशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर वीटी-एचसीएक्स ने बदरीनाथ धाम से दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरी थी। इसी दौरान जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान भरते समय संपर्क टूट गया। जिससे यूकाडा समेत तमाम विभागों में हड़कंप मच गया। वहीं, हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिलते ही तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर: चाई गांव के ऊपर पहाड़ी पर मिला
वहीं, रेस्क्यू अभियान के दौरान ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के पांडुकेश्वर के चाई गांव के ऊपर पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर मिला। जहां हेलीकॉप्टर का मलबा बिखरा पड़ा था। जबकि, शव जले अवस्था में मिले. जिसके बाद शवों को रेस्क्यू कर लाया जा रहा है। इस हादसे में दिल्ली के पायलट हिमांशु समेत कर्नाटक के 5 यात्रियों की जान चली गई।

सीएम धामी के निर्देश
सीएम धामी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को हादसे के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए। उन्होंने चमोली जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही आवश्यक राहत व अन्य व्यवस्थाएं तत्परता से सुनिश्चित की जाएं।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *