October 31, 2026

Uk samachar: दून पुलिस के 28 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती

0
doon police transfer
  • नए अधिकारियों को सौंपी: कई चौकियों की कमान

देवभूमि उत्तराखंड की दून पुलिस की व्यवस्था में बदलाव करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 28 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है। वहीं, पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में तैनात कुछ उपनिरीक्षकों को भी फील्ड में नई तैनाती दी गई है।

आशारोड़ी चौकी की जिम्मेदारी संभाल रहे विवेक भंडारी को सहसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। कालसी चौकी प्रभारी संदीप पंवार को सेलाकुई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। आराघर चौकी प्रभारी अश्वनी बलोनी अब ऋषिकेश की त्रिवेणीघाट चौकी संभालेंगे। वहीं, त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार को आराघर चौकी भेजा गया है।

एसएसपी कैंप कार्यालय में तैनात रविंद्र नेगी को हर्रावाला चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कुठालगेट, मयूर विहार, लालतप्पड़, श्यामपुर और बालावाला चौकियों में भी नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। तबादला सूची में शामिल अन्य उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *