Uttarakhand samachar: राज्य में इसी महीने दस बार आ चुका भूकंप, सजगता है जरूरी
– तीन जिलों में डाेली धरती

इसी महीने इब तक देवभूमि उत्तराखंड में 10 बार भूकंप आ चुका है। यह बात जरूर है कि जो भी भूकंप आएं हैं, उनकी तीव्रता कम रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस तरह के कम तीव्रता के भूकंप आते रहे हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस महीने सबसे पहले 11 अप्रैल को पौड़ी गढ़वाल में रिक्टर स्केल पर 3.3 और 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसके तीन दिन बाद ही 14 अप्रैल पिथौरागढ़ की धरती डोली और यहां पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।
दो दिन बाद भी फिर 16 को पिथौरागढ़ में 2.4 तीव्रता का भूकंप आया। 19 को बागेश्वर में 10.32 से 11.31 के बीच एक नहीं बल्कि कुछ तीन बार धरती में हलचल हुई। इस अवधि में 2.8, 2.6 और 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। 20 को बागेश्वर में रिक्टर स्केल पर 2.5 और पौड़ी गढ़वाल में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। 21 अप्रैल को बागेश्वर जिले में एक बार फिर धरती में हलचल हुई, इस बार रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है।
भू विज्ञान के जानकारों के अनुसार कि राज्य भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है, ऐसे में सजगता जरूरी है। रही बात भूकंप आने की तो इस तरह के छोटे भूकंप आते रहे हैं, इसमें कोई पैर्टन अभी नहीं दिखाई देता है। जानकारों के मुताबिक पूर्व में भी इस तरह के छोटे भूकंप आए हैं।
