कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा कल:हल्द्वानी में दिग्गजों ने संभाला मोर्चा
-
शैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर दागे तीखे सवाल
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने हल्द्वानी में एक ताबड़तोड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत पार्टी के कई शीर्ष दिग्गज मौजूद रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल शनिवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं रविवार को उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी नेताओं ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि खड़गे के इस कार्यक्रम में 20 हजार से भी अधिक कार्यकर्ताओं और आम जनता का हुजूम जुटेगा, जो राज्य में बदलाव का संदेश देगा।
‘उत्तराखंड बना पेपर लीक की राजधानी’
भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा,आज उत्तराखंड पेपर लीक की राजधानी बन चुका है। भाजपा की सरकार राज्य के युवाओं और आम लोगों के साथ लगातार धोखा कर रही है। स्थिति यह हो गई है कि भाजपा के खुद के विधायक और कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।शैलजा ने आगे कहा कि पूरे देश में इस समय भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक मजबूत माहौल बन रहा है।
Uttarakhand Politics: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दौड़ से बाहर हुए 17 दल
उत्तराखंड विस चुनाव 2027: इस महीने बूथ जीतो अभियान करेगी भाजपा
सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं मुख्यमंत्री
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जमीन खिसकती देख मुख्यमंत्री खुद अपने लिए किसी सुरक्षित विधानसभा सीट की तलाश में जुट गए हैं। वहीं नेताओं ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को राज्य का सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने असम और बंगाल में इसी तरह वोट काटकर चुनाव जीता था और वही खेल अब यहां दोहराने की कोशिश हो रही है।
उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, पांच नई समितियों का भी गठन
Uttarakhand Assembly Elections 2027: इस बार ईवीएम में नजर आएगी नेताजी की रंगीन तस्वीर
