August 2, 2026

Uttarakhand Assembly Elections 2027: इस बार ईवीएम में नजर आएगी नेताजी की रंगीन तस्वीर

0
election - 2027
  • आयोग ने किए हैं कई बदलाव

साल 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जब आप अपना वोट डालने जाएंगे तो अपने नेताओं की रंगीन तस्वीर ईवीएम पर पाएंगे। वहीं, राजनीतिक दलों का बस्ता अब मतदान केंद्र से 200 मीटर नहीं, केवल 100 मीटर दूर नजर आएगा। चुनाव आयोग के ये बदलाव आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में नजर आएंगे।

अभी तक ईवीएम में प्रत्याशियों की छोटी और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर होती थी। इनमें कई तस्वीरें तो ऐसी होती थीं कि मतदाता को अपने प्रत्याशी को पहचानना मुश्किल होता था। इस बार चुनाव आयोग ने इसमें बड़ा बदलाव लागू कर दिया है। मतदाताओं को अपने पसंदीदा उम्मीदवार को पहचानने में कोई भ्रम न हो, इसके लिए अब ईवीएम की बैलेट यूनिट पर उम्मीदवारों की स्पष्ट रंगीन तस्वीरें लगाई जाएंगी।

#KaladhungiPeopleSpecial- पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन: कालाढूंगी के लिए बना मिसाल

इसी प्रकार, अभी तक प्रदेश में होने वाले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के बस्ते तमाम बंदिशों के साथ मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर लगते थे। चुनाव आयोग ने इसमें भी बड़ा बदलाव कर दिया है। अब प्रत्याशियों के बस्ते मतदान केंद्र से महज 100 मीटर की दूरी तक लग सकेंगे। हालांकि बस्ते से जुड़े बाकी नियम यथावत रखे गए हैं। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से लागू किए गए बदलाव इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान पूरी तरह से नजर आएंगे।

डिजिटल क्रांति के साथ ही हर बूथ पर वेबकास्टिंग
चुनाव आयोग ने अपने 40 से अधिक मोबाइल और वेब ऐप्स को जोड़कर ईसीआई नेट नाम से एक सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिससे अधिकारियों और नागरिकों दोनों के लिए काम आसान हुआ है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतदान के दिन प्रदेश के 100 प्रतिशत पोलिंग स्टेशनों पर लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी, जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *