March 8, 2026

Uttarakhand: पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की बैठक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे

0
cm dhami from uttarakhand

नीति आयोग की बैठक में आज, शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और सचिव नियोजन आर.मीनाक्षी सुंदरम समेत कुछ और अधिकारी भी शनिवार को दिल्ली पहुंचे।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री उच्चाधिकारियों के साथ नीति आयोग की बैठक में उठाए जा रहे मुद्दों पर चर्चा करेंगे और इन्हें अंतिम रूप देंगे। वैसे शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री एक दौर की तैयारी बैठक कर चुके हैं। नीति आयोग की बैठक के बाद मुख्यमंत्री रविवार को भाजपा नीत गठबंधन की राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों की कान्क्लेव में शामिल होंगे। इस बैठक में भी मुख्यमंत्री राज्य के मुद्दों की चर्चा करेंगे।

UPDATE:

UPDATE-

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *