August 25, 2026

Uttarakhand samachar: मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

0
Uttarakhand Cabinet meeting
  • लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले

उत्तराखंड कैबिनेट की मंगलवार को बैठक होने जा रही है। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे। सचिवालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, शहरी विकास, उद्योग, कार्मिक, परिवहन विभाग के प्रस्तावों को कैबिनेट में चर्चा के लिए रखा जा सकता है।

सीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए आदेश
इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने दिव्यांग कुलदीप को तत्काल आर्थिक सहायता और ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यहां सीएम ने राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखंड सहित कई संगठनों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है। इस अवसर पर विधायक महंत दिलीप रावत, किशोर उपाध्याय, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल कमिश्नर आनन्द स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, जेसी कांडपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *