UBSE 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं के नतीजे 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10.30 बजे घोषणा होंगे
– पिछले साल 12वीं में 83.23% बच्चे हुए थे पास

UK Uttarakhand Board 12th Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा 25 अप्रैल 2026 (UBSE Uttarakhand Board Intermediate Result 2026 Date) को सुबह 10.30 बजे की जाएगी। ऐसे में पिछले वर्ष के आंकड़ो पर नजर डालना महत्वपूर्ण हो जाता है।
उत्तराखंड में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक किया गया। इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में 103442 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।
इतने अंक पास होने के लिए
उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा पास करने के लिए आपको 33% अंक हासिल करने होंगे। इसके अतिरिक्त, यूबीएसई प्रत्येक उम्मीदवार की कक्षा 12वीं की उपस्थिति को भी ध्यान में रखता है।
पिछले वर्ष (2025) के आंकड़े
उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें 105298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल थे। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र थे। इस साल कुल परीक्षाफल 83.23% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 80.10% रहा, जबकि लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 86.20% पास प्रतिशत दर्ज किया। देहरादून की अनुष्का राणा ने 98.60% अंकों के साथ टॉप किया।
विषय विवरण
वर्ष 2025
कुल पंजीकरण 1,09,713
संस्थागत परीक्षार्थी 1,05,298
व्यक्तिगत परीक्षार्थी 4,401
कुल परीक्षा केंद्र 1,245
एकल केंद्र 49
मिश्रित केंद्र 1,196
कुल पास प्रतिशत 83.23%
लड़कों का पास प्रतिशत 80.10%
लड़कियों का पास प्रतिशत 86.20%
टॉपर अनुष्का राणा (देहरादून)
टॉपर के अंक 98.60%
UBSE 12th Result Download: ऐसे डाउनलोड करें उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट
सबसे पहले https://ubse.uk.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।
कहाँ चेक करें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं/ 12वीं का रिजल्ट
जैसे ही उत्तराखंड बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है|
बोर्ड का नाम: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन उत्तराखंड
परीक्षा का नाम: हाईस्कूल (कक्षा 10वीं)/इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) का बोर्ड एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट: ubse.uk.gov.in
रिजल्ट की वेबसाइट: uaresults.nic.in
