रामनगर प्राचार्य को जिंदा जलाने की धमकी: वीडियो वायरल
-
पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार
रामनगर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को जिंदा जलाने की धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। 08 अक्टूबर 2026 को कॉलेज में एक कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें मोहम्मद अनस, कल्पित बिष्ट और मोहम्मद सानिब ने प्राचार्य को आपत्तिजनक बातें कहीं और उन पर तेल डालकर आग लगाने की धमकी दी।
इस साजिश पर रामनगर कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने मामला दर्ज किया। नैनीताल पुलिस ने FIR संख्या 319/2026, धारा 224 और 351(1) BNS के तहत केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवकों में मोहम्मद अनस (21, शक्तिनगर पुछरी), कल्पित बिष्ट (26, किशनपुर छोई) और मोहम्मद सानिब सिद्दीकी (24, टांडा) शामिल हैं। पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया से कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या धमकी देने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
