Uttarakhand Weather: मई में भी 30 डिग्री से नीचे बना हुआ है पारा
- मौसम में लगातार हो रहे बदलाव
देवभूमि उत्तराखंड में मई के पहले हफ्ते में बादल छाने और बारिश के कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। एयरपोर्ट पर 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद से मौसम में लगातार बदलाव आ रहे हैं।
जिस कारण बारिश, आंधी, ओलावृष्टि आदि कारणों से तापमान काफी गिर गया है। मई के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान तीस से नीचे बना हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह हल्की बारिश और हवाएं चलने के कारण ठंड बढ़ गई। जिस कारण लोग रेनकोट और गर्म कपड़े पहनकर आवाजाही करते दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें…Uttarakhand Weather: मई में दिसंबर-जनवरी जैसी सर्दी का अहसास
एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 17.9 दर्ज किया। जबकि 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
