August 2, 2026

Spirit of courage: उत्तराखंड में महिलाओं ने छेड़छाड़ करने वालों के मुंह में काली पोतकर लगाया बिच्छू

0
Uttarakhand Brave women
  • Self Security: महिलाओं ने छेड़छाड़ करने वालों को खुद दी सजा…, जमकर की पिटाई

Salute to brave women: रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सतोली में शुक्रवार को काम की तलाश में पहुंचे मजदूरों ने क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने पर स्थानीय लोगों और युवतियों ने दो युवकों के मुंह में काली पोतने के साथ बिच्छू लगा दिया। दोनों युवकों की ओर से मारपीट की कोशिश करने पर नाराज ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। दोनों युवकों के मुंह में काली पोतने और बिच्छू लगाने की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। भवाली कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि पांच से दस मजदूर काम की तलाश में आए थे। उनमें से कुछ लोगों ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने पर लोगों और युवतियों ने दो युवकों को बिच्छू लगाने के साथ उनके मुंह में काली पोत दी। उन्होंने कहा दोनों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *