Dimand: स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
स्पीड ब्रेकर की मांग

गदरपुर। सरदार नगर बन्नाखेड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम नंदपुर के ग्रामीणों ने चौराहे पर स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सोमवार को स्थानिक ग्रामवासी मोहन सिंह नैनवाल के नेतृत्व में नंदपुर चौराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने स्थानीय शासन प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि ग्रामीण काफी लंबे समय से नंदपुर चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।
मार्ग से होकर गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं। और कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से लेकर विभिन्न अधिकारियों से मिलकर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन उनकी मांग पर कोई गंभीरता नहीं दिख रहा है। नाराज ग्रामीणों का कहना था कि अगर स्पीड ब्रेकर नहीं बनवा जाते हैं तो तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र सिंह बिष्ट, अजीत मौर्य, अमन कुमार, अशोक मौर्य, मुकेश राय, रजत गुंबर, विजय कुमार और मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
