March 9, 2026

Ramnagar News: कोसी नदी का राम नगर में दिखा विकराल रूप

0
kosi river-1
  • श्रद्धालुओं के लिए गर्जिया मंदिर का कपाट हुआ बंद
  • नदी ने भारी बारिश के बाद दिखाया ये मंजर


देवभूमि उत्तराखंड के रामनगर में स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर श्रद्धालु के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है। दरअसल देवी मां का मंदिर एक पहाड़ पर है, जो चारों ओर से कोसी नदी से घिरा हुआ है, ऐसे में जहां भारी बारिश के चलते कोसी के विकराल रूप ले रखा है। तो वहीं मंदिर के चारों ओर कोसी नदी के भयानक रूप को देखते हुए मंदिर समिति और पुजारी की ओर से मंदिर को फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया।

बताया जाता है कि नदी का जलस्तर कम होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट फिर से खोले दिए जाएंगे।

कोसी नदी ने लिया विकराल रूप…
दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।
कोसी नदी में विकराल रूप से पानी बह रहा है। कोसी नदी में गर्जिया मंदिर परिसर पूरी तरह से पानी में डूब गया है।
कोसी नदी का पानी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर समिति और मंदिर के पुजारिओं की ओर से मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी श्रद्धालुओं को मंदिर में आने के लिए मना किया गया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जो चिंता का विषय है।

मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पांडे का कहना हे कि फिलहाल कोसी नदी में बाढ़ के हालात हैं।श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर को बंद किया गया है। नदी का जलस्तर कम होने के बाद ही मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *