March 9, 2026

Almora samachar: जागेश्वर धाम से सात जनवरी से होगी जन जागरण यात्रा

0
Almora Samachar

जागेश्वर (अल्मोड़ा)। सनातनी हिंदू जन जागरण अभियान के तहत एक बड़ी धार्मिक पहल की जा रही है। श्री चित्रगुप्त अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने बताया कि सात जनवरी से जागेश्वर धाम से जन जागरण यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।

यात्रा 15 जनवरी को नैनीताल स्थित मां नैना देवी मंदिर में संपन्न होगी। यात्रा फुलाड़ी, बाड़ेछीना, चितई गोलू देवता मंदिर, मां नंदा देवी मंदिर, क्वारब, काकड़ीघाट, खैरना सोमवारी महाराज आश्रम, नीम करौली आश्रम और भवाली जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान प्रत्येक पड़ाव पर प्रतिदिन सायंकाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु और सनातन धर्मावलंबी शामिल होंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *