Haridwar samachar: धर्मनगरी में आज सवा चार घंटे रहेंगे गृहमंत्री शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित
-
ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को शहर में करीब सवा चार घंटे रहेंगे। वैरागी द्वीप में आयोजित नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, जनसभा संबोधन और अन्य गतिविधियों के बीच वह निजी होटल में आयोजित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगेंं। इसके लिए शुक्रवार को दिनभर पुलिस-प्रशासन की टीम तैयारियों में जुटी रही।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, गृह मंत्री शनिवार को दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे, जहां से 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां से 12:40 बजे वह वैरागी द्वीप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। फिर 1:55 बजे तक वह वैरागी कैंप में जनसभा को संबोधित करेंगे। दिन में 2:00 बजे से 2:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है।
ये भी पढ़ें…

Uttarakhand: भाजपा में दबाव का खेल शुरु, चुनाव से पहले ही परिवारवाद का चेहरा आया सामने
प्रदेश के कुछ नेता अपने कार्यकाल में विजन की कमी के चलते अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निदान तो कर नहीं पाए, लेकिन अब वही अपने बच्चों या परिवारजनों को अपनी जगह लाना चाहते हैं। खास बात ये भी है कि उनके पास भी विजन नहीं है… और तो और अपने बच्चों ( उत्तराधिकारियों) को आगे बढ़ाना चाह रहे नेता कुछ इस तरीके से बयान दे रहे हैं, जैसे पार्टी को धमका रहे हों।
Dehradun samachar: एक और हत्या से सकते में पुलिस, 15 दिनों में सिलसिलेवार हुईं चार वारदात
पिछले कुछ हफ्तों में देहरादून जिला अपराध के मामले में सुर्खियों में रहा है। कई हत्याकांडों ने स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया। विक्रम हत्याकांड के बाद लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सरकार ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया था…

उत्तराखंड के साथ यह कैसा मजाक: संदेह और सवालों से भरा भविष्य!
एक तरफ जहां प्रदेश सरकार उत्तराखंड को पीएम मोदी का प्रिय प्रदेश बताने से पीछे नहीं हटती। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रिय प्रदेश को गर्त में जाने से रोकने के लिए केवल शराब पर बड़ी कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाती दिखती है। ताकि उन तक भी यह संदेश पहुंचे कि प्रदेश को नशे से दूर रखने के प्रयास जारी है। लेकिन…
इसके अलावा 2:30 बजे से 3:00 बजे तक वैरागी कैंप में ही नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। वह 3:00 से 3:30 बजे के बीच उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। 3:30 बजे वैरागी कैंप से प्रस्थान कर 3:40 बजे एक निजी होटल पहुंचेंगे। यहां पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर केंद्रीय गृह मंत्री 4:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे।
