Good News: हल्द्वानी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में किफायती दरों पर पंचकर्म चिकित्सा शरू

हल्द्वानी। 50 बेड वाले हल्द्वानी के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में किफायती दर पर उन्नत पंचकर्म चिकित्सा शुरू हो गई है। पंचकर्म चिकित्सा के तहत क्षार सूत्र, बमन, विरेचन, नस्य, क्षार सूत्र, अग्नि चिकित्सा सहित विभिन्न पद्धति के तहत मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
यह सुविधा लकवा, जोड़ों का दर्द, सर्वाइकल,त्वचा रोग, माइग्रेन, तनाव और जीवनशैली संबंधी पुरानी बीमारियों के लिए उपलब्ध है। अस्पताल की ₹10 की पर्ची में निशुल्क ओपीडी के और निशुल्क में दवाई भी उपलब्ध है। आम जनता को आयुर्वेद इलाज से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कुमाऊं का पहला हल्द्वानी में 50 बेड की स्थापना की। अस्पताल में आयुर्वेद इलाज के साथ-साथ अब पंचकर्म इलाज की भी व्यवस्था शुरू हो गई है।
पंचकर्म इलाज की दरें
राजकीय चिकित्सालय में पंचकर्म पद्धति के लिए कई स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं। अभ्यंग पद्धति के तहत निजी अस्पताल में 1 दिन की फीस 1100 से अधिक, तो वहीं राज्य की चिकित्सालय में 110, स्वेदन निजी चिकित्सालय में 1200 तो वहीं सरकारी में 130 रुपए, शिरोधारा 880 का इलाज है जबकि सरकारी में 80, जानु बसित 900 के जगह पर 80, नस्य 600 की जगह पर 60 प्रतिदिन के दर से इलाज किया जाता है।
जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी एम एस गुंजल ने बताया कि अस्पताल में आयुर्वेदिक इलाज के साथ-साथ पंचकर्म इलाज की व्यवस्था की गई है जिससे गंभीर मरीजों का भी इलाज हो सके। कुमाऊं का एकमात्र 50 बेड का आयुर्वेदिक हॉस्पिटल है जहां कई जगहों से लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा राजकीय चिकित्सालय में निजी आयुर्वेदिक हॉस्पिटलों की तुलना में 90 फीसद इलाज सस्ता है।
