Uttarakhand Weather: आज भी तूफान और तेज बारिश का येलो अलर्ट
-
गर्मी से मिलेगी राहत
देवभूमि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम शनिवार को भी बदला हुआ रहेगा। मौसमविज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है, ऐसे में इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी हल्की गर्मी से राहत दिला सकती है। वहीं जहां तक आने वाले दिनों की बात है तो 18 जून तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।
मौसम के जानकारों के अनुसार कि मानसूनी हवाएं तेजी जो बंगाल की खाड़ी से उठनती हैं वे तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में यदि परिस्थितियां ठीक रहीं तो मानसून तय समय बाइस जून के आसपास उत्तराखंड पहुंच सकता है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। बीते कुछ दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मानसून के आगमन की खबर से लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद जगी है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून के आगमन के साथ ही पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। लेकिन, शुरुआती दौर में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, अत: सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
