March 8, 2026

Uttarakhand: 26 पैसे प्रति यूनिट तक घटे दाम, अब लगातार दूसरे महीने भी आएगा सस्ता बिजली बिल

0
bijli bill low
  • अक्टूबर 2024 में जो बिल आयेगा उस बिल में प्रति यूनिट यह छूट मिलेगी

उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं का लगातार दूसरे महीने भी बिल सस्ता आएगा। इसका कारण यह है कि यूपीसीएल ने सितंबर माह की फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट एफपीपीसीए दरें घोषित कर दी हैं।

जिसमें बिजली बिल में सात पैसे से लेकर 26 पैसे प्रति यूनिट तक कम की गई है। ऐसे में अक्टूबर 2024 में जो बिल आयेगा उस बिल में प्रति यूनिट यह छूट मिलेगी।

ज्ञात हो कि यूपीसीएल हर महीने आपूर्ति के लिए बाजार से बिजली खरीदता है। बाजार से महंगी या सस्ती बिजली का असर बिल में नजर आता है।

ऐसे में यदि निर्धारित से अधिक दरों पर बिजली खरीदी तो उसी अनुपात में बिल में प्रति यूनिट बिजली महंगी हो जाती है। जबकि खरीद जितनी सस्ती होती है बिजली की प्रति यूनिट दर उतनी ही कम कर दी जाती है। कुल मिलाकर बिजली की महंगी या सस्ती दर बाजार पर निर्भर करती है।

यूपीसीएल प्रबंधन ने अगस्त में एफपीपीसीए दरों की घोषणा कर दी। जिस पर निगम प्रबंधन का कहना है कि अक्टूबर के बिजली के बिल में इसी हिसाब से छूट कर दी जाएगी।

यूपीसीएल के चीफ इंजीनियर कॉमर्शियल डीएस खाती की ओर से इस संबंध में सूचना भी जारी कर दी गई है।

60 पैसे तक कम हुई थी पिछले माह बिजली
पिछले महीने भी यूपीसीएल ने सस्ते दामों पर बाजार से बिजली खरीदी थी। जिसके चलते उपभोक्ताओं को सितंबर 2024 के बिजली के बिल में भी 15 पैसे से लेकर 60 पैसे प्रति यूनिट तक सस्ती बिजली मिली थी।

जानकारों का कहना है कि ऐसा पहली बार होगा कि जब लगातार दो माह तक यूपीसीएल बाजार से सस्ती बिजली खरीदकर उपभोक्ताओं को उसका लाभ देगा।

जानकारों के अनुसार किसका बिल कितना सस्ता होगा, ऐसे समझें

        उपभोक्ता                :        श्रेणी प्रति यूनिट छूट

  • अघरेलू                               : 26 पैसे तक
  • गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी  : 25 पैसे
  • प्राइवेट ट्यूबवेल                  : 08 पैसे
  • कृषि गतिविधियां                 : 11 पैसे
  • एलटी इंडस्ट्री                      : 25 पैसे
  • मिक्स लोड                         : 23 पैसे
  • रेलवे ट्रैक्शन                       : 23 पैसे
  • ईवी चार्जिंग स्टेशन             : 22 पैसे
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *