March 8, 2026

Crime News: पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति को फावड़े से काटा, फिर शव को कार से कोटद्वार लाकर फैंका

0
husband murder by wife with lover

– उत्तराखंड पुलिस ने मर्डर की गुत्थी सुलझाई

राजा-सोनम रघुवंशी कैस अभी शांत भी नहीं हुआ था कि, ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जिसमें एक पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की फावड़े से हत्या कर उसका शव उत्तराखंड के कोटद्वार में फैंक दिया था।

दरअसल उत्तराखंड के कोटद्वार-दुगड्डा रोड पर बीते 5 जून को पुलिस को एक अज्ञात शव मिला था। ऐसे में अब अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पहचान दिल्ली के वसंत कुंज निवासी रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई राजेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर मृतक की पत्नी रीना सिंधू और उसके प्रेमी पारितोष कुमार को बिजनौर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शव मिलने के बाद एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक रमेश तंवर की अगुवाई में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो 5 जून को एक संदिग्ध कार की पहचान हुई। इसके आधार पर 34 वर्षीय रीना सिंधू और 33 वर्षीय पारितोष कुमार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के पूछताछ किए जाने पर दोनों ने रविंद्र की हत्या करने की बात स्वीकार की। इस दौरान रीना ने बताया कि उसका मुरादाबाद में पति के साथ एक बड़ा मकान था, जिसे रविंद्र बेचना चाहता था, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं थी। इसी बीच रीना की पारितोष से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने मिलकर रविंद्र को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच डाला।

इस हत्याकांड के सनसनीखेज खुलासे में जो बात सामने आई उसके अनुसार हत्या का कारण प्रेम संबंध, संपत्ति विवाद और पूर्व वैवाहिक मनमुटाव था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने रविंद्र की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

यहां छोड़ दी थी हत्या में इस्तेमाल गाड़ी
रीना ने रविंद्र को पारितोष के घर नगीना बुलाया। वहां पहले शराब पिलाई और फिर फावड़े से गले व छाती पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार में डालकर पहले रामनगर, फिर कोटद्वार लाया गया। जहां सुबह के समय शव को दुगड्डा क्षेत्र के पास सडक से नीचे फेंक दिया गया और आरोपी वहां से फरार हो गए। बाद में हत्या में इस्तेमाल गाड़ी को नोएडा चौराहे पर छोड़ दिया गया।

 

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *