March 11, 2026

UK Samachar: जापान में नौकरी के लिए चयनित युवाओं से सीएम धामी की मुलाकात

0
8 May
  • केयर गिवर जॉब रोल के लिए जा रहे हैं युवा

जापान में केयर गिवर जॉब रोल के लिए चयनित युवाओं ने बुधवार को सचिवालय में सीएम धामी से भेंट की। आपको जानकारी दे दें कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ सहसपुर से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 2 दर्जन युवाओं को जापान में नौकरी के लिए भेजा जा रहा है।

इनमें से 02 युवाओं ने जापान में कार्य करना आरंभ कर दिया है। 17 युवाओं की जापान में कार्य करने के लिए की जा रही प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, शीघ्र वे भी जापान जाकर अपनी सेवायें देंगे।
ये युवा योग नर्सिंग और जनरल ड्यूटी असिस्टेंट और होम हेल्थ एड जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित हैं। इन सभी को जापानी भाषा का प्रशिक्षण भी दिया गया है।

सीएम ने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सेवायोजन एवं कौशल विकास विजय यादव आदि उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *