Chamoli Cloudburst Live: बादल फटने से तबाही, सीएम आज लेंगे क्षेत्र का जायजा
-
90 परिवार प्रभावित

पहले ही आपदा की मार झेल रहे उत्तराखंड में अब चमोली जिले के थराली में बादल फटने से तबाही हुई है। शुक्रवार देर रात थराली और उसके आसपास के 15 किलोमीटर के इलाके में कुदरत ने कहर बरपाया। 40 से अधिक दुकानें और 20 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे 90 से अधिक परिवारों के 400 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। एक युवती की मौत हुई है और एक बुजुर्ग लापता हैं।
शुक्रवार शाम सात बजे से ही तेज बारिश शुरू हो गई थी। रात करीब 12 बजे पहाड़ से अचानक सैलाब आ गया। मलबे में बड़े-बड़े बोल्डर थे। इस मलबे ने थराली लोअर बाजार, कोटडीप, राड़ीबगड़ और चेपड़ों बाजार को भारी नुकसान पहुंचाया। थराली के एसडीएम पंकज भट्ट का आवास भी मलबे में दब गया। हालांकि तब तक एसडीएम सुरक्षित स्थान पर जा चुके थे।
राड़ीबगड़ में कई दोपहिया और चौपहिया वाहन मलबे में दब गए। तेज बारिश को देखते हुए रात में ही बहुत से लोग सतर्क होकर अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। शनिवार सुबह से ही प्रशासन, सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। संगवाड़ा गांव में मकान गिरने से कविता (20) की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं चेपड़ों गांव से गंगा दत्त जोशी (78) लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं 11 लोग घायल हैं जिनमें से छह को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया है। मलबा आने के कारण 18 से अधिक सड़कें बंद हो गईं, जिससे बचाव दल को 6 से 8 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।
Chamoli Cloudburst: थराली में बादल फटा… तहसील और कई घरों में घुसा मलबा
सीएम आज लेंगे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा
चमोली में आपदा के बाद हर तरफ तबाही मची है। सीएम धामी आज 12:20 बजे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे।
राहत राशि देने के निर्देश
सीएम धामी ने शनिवार देर रात आपदा परिचालन केंद्र देहरादून में थराली ( चमोली ) आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पांच लाख की सहायत राशि तत्काल दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को भी पांच लाख की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं |
एसबीआई ने बांटी राहत सामग्री
भारतीय स्टेट बैंक ने थराली आपदा प्रभावितों के लिए छाते, टॉर्च, पानी की बोतलें, आटा, चावल मुहैया कराए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक मिहिर बहादुर सिंह ने बताया कि आपदा प्रभावितों के साथ एसबीआई खड़ी है।
प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुटा
चमोली जनपद के थराली में आई आपदा के बाद से प्रशासन लगातार प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। प्रशासन द्वारा सभी प्रभावितों और राहत बचाव कार्य में लगे विभिन्न लोगों के लिए खाने रहने आदि की व्यवस्था की जा रही।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल पहुंचेंगे थराली
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल आज आपदा क्षेत्र थराली का भ्रमण करेंगे। वह 11 बजे आपदा पीड़ित लोगों के बीच पहुंचेंगे।
प्रशासन ने जारी किए इमरजेंसी नंबर
1- पंकज भट्ट – 9627254312, 9286331614
2 -अक्षय पंकज – 8130115241
3- अशोक नौटियाल – 9412117942
4 रोबिट सिद्दीकी – 8533932690
स्वास्थ्य विभाग ने टीम की तैनात
चमोली के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर तैनात कर दी गई है। सीएचसी थराली में चार चिकित्साधिकारी, 6 स्टाफ नर्स, 1 फार्मासिस्ट,1 ड्राइवर मय एम्बुलेंस , जीवन रक्षक औषधि सहित अलर्ट मोड में तैनात कर दिए गए हैं। वहीं एक अतिरिक्त एंबुलेंस और दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर्णप्रयाग में की गई है। एक चिकित्साधिकारी देवाल में तैनात हैं।
रेस्क्यू कार्यों में जुटे विभिन्न विभागों और एजेंसियों के जवान
डीडीआरएफ: 7 जवान
एनडीआरएफ: 27 जवान
एसडीआरएफ: 12 जवान
एसएसबी ग्वालदम: 12 जवान
एक युवती का शव बरामद, लापता की तलाश
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस दुखद हादसे में अब तक एक युवती का शव बरामद किया जा चुका है। चेपड़ों बाजार में एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
15 किमी में नुकसान, सड़कें बंद
आपदा के कारण बारिश से करीब 15 किमी के दायरे में नुकसान पहुंचा है। सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 10 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं जिससे आवागमन पूरी तरह ठप है। बीआरओ और लोनिवि जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों को खोलने का प्रयास कर रहे हैं।
बुनियादी ढांचे को बहाल करने का काम जारी
#WATCH | Chamoli, Uttarakhand | Work to restore the damaged infrastructure in Tharali is underway after a cloudburst in the early hours of 23 August caused mass destruction pic.twitter.com/hOHZNCcp3e
— ANI (@ANI) August 24, 2025
बादल फटने से हुई भारी तबाही के बाद थराली में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को बहाल करने का काम जारी है।
