March 11, 2026

उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा2021 परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम धामी से मिले, दिया धनयवाद

0
meet cm dhami
  • अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की

उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा 2021 परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की। जहां उन्होंने सीएम धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि, आपके सशक्त नकल विरोधी कानून, महिला आरक्षण और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व तेजी से ही काबिल युवा युवतियों का चयन हुआ है।

धन्यवाद, देने आए इन अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि सीएम के परीक्षाओं को कैलेंडर के अनुसार तेजी से और पूरी पारदर्शिता से संपन्न करवाने के प्रयासों व सख्त नकल विरोधी कानून के चलते ही योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हुआ है। वहीं महिला आरक्षण को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने के चलते सिविल सेवा में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। इन्हीं सब के चलते प्रदेश में पीसीएस परीक्षा के कैलेंडर समय से जारी हो रहे हैं साथ ही परीक्षाएं भी समय से और पूरी पारदर्शिता के साथ संपादित की जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे प्रदेश हित में पूरी कुशलता और निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा की।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *