March 9, 2026

38th National Games: 26 से मशाल यात्रा, 13 जनपदों से गुजरेगी

0
38th national games at uttarakhand
  • Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेलों को उत्सव की तरह मनाने की तैयारी

38वें राष्ट्रीय खेलों को जन उत्सव की तरह मनाने और खेलों के उत्साह से राज्य की जनता को जोड़ने के लिए 26 दिसंबर को हल्द्वानी से मशाल यात्रा की शुरुआत की जाएगी। यह यात्रा सभी 13 जनपदों से गुजरेगी। इस दौरान हर जनपद में दो से तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मशाल यात्रा को रवाना करेंगे। यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल से गुजरेगी तो कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा ब्लॉकों तक यात्रा पहुंचे और आमजन अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

राष्ट्रीय खेलों का प्रचार करने के निर्देश भी जारी
खेल मंत्री ने बैठक में सूचना विभाग के सचिव और महानिदेशक को खेलों के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने के लिए कहा। प्रचार अभियान टीवी, समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल, रेडियो और सोशल मीडिया के जरिये चलेगा। उन्होंने सभी नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और डिस्प्ले के माध्यम से राष्ट्रीय खेलों का प्रचार करने के निर्देश भी जारी किए। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी समेत अन्य उच्च अधिकारी शामिल रहे।

खेल मंत्री रेखा आर्या के अनुसार सरकार राष्ट्रीय खेलों को जन उत्सव के रूप में मनाना चाहती है इसलिए मशाल यात्रा कराई जाएगी। इससे ज्यादा से ज्यादा आमजन को जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *