March 8, 2026

Uttarakhand samachar: 10 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम ने किया ऐलान

0
CM Dhami announce

– शुरू कर लें तैयारी

CM’s Big Announcement : देवभूमि उत्तराखंड में इस साल 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी फुटबॉल मैदान लोहियाहेड में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। सीएम ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सहयोग से बने नवनिर्मित ओपन जिम का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि खेलों में करियर की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेलो इंडिया व फिट इंडिया जैसी योजनाओं के जरिए खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार इस साल 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 28 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

सीएम ने खेली होली, लगाया अबीर-गुलाल
सीएम पुष्कर सिंह धामी नगला तराई स्थित अपने निजी आवास पर कल होली मनाई। सीएम ने सपरिवार मौजूद होल्यारों का स्वागत कर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी होली मिलन समारोह में विभिन्न समुदायों की महिलाओं ने हिंदी, कुमाऊंनी, थारू और बंगाली लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री भी होल्यारों के साथ झूमते नजर आए। यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता तथा सामाजिक सहभागिता की भावना का जीवंत उदाहरण बना। सीएम ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव व पारस्परिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया।

 

 

 

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *