March 10, 2026

IPL 2025: क्वालीफायर-2 में आज पंजाब से भिड़ेगी मुम्बई, सूर्या के पास ऑरेंज कैप पर कब्जे का गोल्डन चांस

0
00000000000000

नई दिल्ली। PBKS vs MI IPL 2025 का क्वालीफायर-2 (Qualifier-2) आज यानी रविवार, 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में खेला जाना है। इस मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की नजरें पंजाब किंग्स को धूल चटाकर शान से फाइनल में कदम रखने पर होगी। अगर MI को ऐसा करना है तो उनके मिस्टर कंसिस्टेंट सूर्यकुमार यादव को एक बड़ी पारी खेलनी होगी। सूर्या का प्रदर्शन IPL 2025 में शानदार रहा है। यही वजह है कि वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे पायदान पर हैं और वह ऑरेंज कैप के भी दावेदार हैं। अगर SKY आज बड़ी पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने में कामयाब रहते हैं तो वह ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा सकते हैं।

फिलहाल ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के पास
एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करने वाली गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के पास इस समय IPL 2025 की ऑरेंज कैप है। साई ने 15 मैचों में 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट के साथ 759 रन बनाए हैं।

वहीं सूर्यकुमार यादव 67.30 की औसत और 167.83 के स्ट्राइक रेट के साथ इतने ही मैचों में 673 रन बनाकर दूसरे पायदान पर हैं।

सूर्यकुमार यादव और साई सुदर्शन के बीच मात्र 86 रनों का अंतर है। अगर आज SKY 87 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह इस रेस में सबसे आगे निकल सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ने आज तक IPL में ऑरेंज कैप नहीं जीती है।

वहीं आज अगर वह सस्ते में आउट हो जाते हैं तो वह ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने का गोल्डन चांस गवा देंगे। अगर MI आज हारती है तो SKY को साई सुदर्शन पछाड़ने का एक और मौका नहीं मिलेगा।

ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली कितना पीछे
विराट कोहली को अगर रिकॉर्ड तीसरी बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाना है तो उन्हें फाइनल में एक अविश्वसनीय पारी खेलनी होगी। कोहली फिलहाल 614 रनों के साथ लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। उनके और नंबर-1 पर बैठे साई सुदर्शन के बीच पूरे 145 रनों का अंतर है। इस साल तो कोहली का ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा पाना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि नामुमकिन नहीं है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *