भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन: फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए, न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार
-
IND vs NZ Final: भारत ने कर दिखाया… पलट दिया अहमदाबाद में इतिहास
-
पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता

संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही टीम इंडिया बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली और बतौर होस्ट टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार टी20 विश्व कप जीता है। इतना ही नहीं भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का इतिहास भी पलट दिया है। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इसी मैदान पर शिकस्त दी थी।
कुल मिलाकर भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। अहमदाबाद में टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने अर्धशतक लगाया। कप्तान सेंटनर ने 43 रन की पारी खेली।
भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। भारत के लिए यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत है, तो न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी हार।

धीमी शुरुआत के बाद बरसे ओपनर
तमाम आलोचनाओं के बाद भी भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी मैदान पर आई। पहले ओवर में संजू ने संभलकर बल्लेबाजी की और आखिरी गेंद पर सिक्स लगाया। दूसरे ओवर में अभिषेक ने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। हालांकि, इसके बाद दोनों ने कीवी गेंदबाजों का आड़े हाथों लिया। इस जोड़ी ने चौकों-छक्कों से अपनी पारी को बुनना शुरू किया।
पावरप्ले में जड़ दिए 92 रन
तीसरे ओवर में अभिषेक ने 2 चौके लगाकर लय प्राप्त की। चौथे ओवर में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। 6 ओवर में भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन जड़ दिए। 98 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा 52 के स्कोर पर आउट हुए। 3 नंबर पर उतरे ईशान किशन पवेलियन से ही सेट होकर आए। भारतीय टीम ने 7.2 ओवर में अपना शतक पूरा किया।
टी20 विश्व कप पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर
92/0 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
92/1 – वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, ब्रिजटाउन, 2024
91/1 – नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
89/3 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई विश्व कप, 2016
86/1 – भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026
संजू ने लगाई फिफ्टी की हैट्रिक
संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ मिलकर रन गति रुकने नहीं दी। 33 गेंदों पर संजू ने अपना अर्धशतक पूरा किया। सुपर-8 में वेस्टइंडीज (97*), सेमीफाइनल में इंग्लैंड (89*) और फाइनल में कीवी टीम के खिलाफ उन्होंने फिफ्टी लगाई।
𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒 🇮🇳#TeamIndia clinch a record 3️⃣rd ICC Men's #T20WorldCup title 🏆
Take. A. Bow 🫡#MenInBlue | #Final | #INDvNZ pic.twitter.com/nml1AZY5tK
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
अर्धशतक लगाने के बाद संजू और खतरनाक नजर आए और उन्होंने सिक्स में डील शुरू कर दी। 14वें ओवर की आखिरी 3 गेंदों पर संजू ने 3 हवाई फायर किए। 15 ओवर में ही भारत का स्कोर 203 रन हो गया था। इसके बाद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू कैच आउट हुए।
संजू: शतक से चूके
जेम्स नीशम की ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस गेंद पर संजू ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की। टाइमिंग सही नहीं थी ऐसे में लॉन्ग-ऑन पर खड़े सब्स्टीट्यूट कोल मैककॉन्ची ने संजू का कैच लिया। वह शतक से चूक गए। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली।
टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक
शाहिद अफरीदी (2009)
विराट कोहली (2014)
संजू सैमसन (2026)
सबसे ज्यादा छक्के: टी20I सीरीज में
25 – फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम पाकिस्तान, 2024
24 – संजू सैमसन (भारत) टी20 विश्व कप 2026
24 – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) टी20 विश्व कप अफ्रीका क्वालीफायर, 2023/24
22 – फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) बनाम वेस्टइंडीज, 2023
22 – अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2025
22 – टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड) बनाम पाकिस्तान, 2025
टी20 विश्व कप में लगातार सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर
3 – महेला जयवर्धने (2010)
3 – विराट कोहली (2016-2021)
3 – बाबर आजम (2021)
3 – केएल राहुल (2021)
3 – कुसल मेंडिस (2026)
3 – साहिबजादा फरहान (2026)
3 – संजू सैमसन (2026)
3 झटके: 16वें ओवर में लगे
16वां ओवर भारतीय टीम के लिए खराब साबित हुए और कीवी टीम ने मैच में वापसी की। संजू के बाद जेम्स नीशम ने 5वीं गेंद पर सेट बल्लेबाजी ईशान किशन को पवेयिलन भेजा। ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन ठोके। टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी टीम की पारी में टॉप तीन बल्लेबाजों ने 50 रन का आंकड़ा पार किया है।
खाता: कप्तान सूर्या का नहीं खुला
ओवर की आखिरी गेंद पर नीशम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनके पसंदीदा शॉट पर वापस भेज दिया। स्काई गोल्डन डक पर आउट हुए। ऑफ स्टंप से बाहर शॉर्ट लेंथ को सूर्या ने शॉर्ट आर्म जैब खेला और रचिन रवींद्र को काफी मेहनत कर इस कैच को लपका। वह दाईं ओर दौड़े और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर एक नीचा कैच लिया। एक ओवर में 3 विकेट गिरने के बाद तो स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया।
अगले 4 ओवर में 28 रन
कीवी टीम की मैच में वापसी हो चुकी थी। बैक टू बैक विकेट गिरने का असर स्कोर बोर्ड पर भी देखने को मिला। अगले 4 ओवर (16 से 19) में भारतीय टीम ने 28 रन बनाए और 1 विकेट गंवाया। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या सस्ते में आउट हुए। भारतीय ऑलराउंडर ने 13 गेंदों का सामना किया और 18 रन बनाए।
250 के पार दुबे ने पहुंचाया
हालांकि, 20 ओवर में शिवम दुबे ने हवाई फायर कर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। इस ओवर में दुबे ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वह 8 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने 6 गेंदों पर 8* रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैाउ की ओर से जेम्स नीशम को 3 सफलताएं मिलीं। वहीं रचिन रविंद्र और मैट हेनरी के खाते में 1-1 विकेट आया।
एलन को मिला जीवनदान
256 रन चेज करने उतरी ब्लैक कैप्स को पहले ही ओवर में जीवनदान मिल गया। अर्शदीप सिंह की गेंद पर शिवम दुबे ने पिछले मैच के शतकवीर फिन एलन का कैच छोड़ दिया। दूसरे ओवर में टिम सीफर्ट ने हार्दिक पांड्या की क्लास लगाई और 2 चौके-2 छक्के जड़ दिए। तीसरे ओवर में उपकप्तान अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई। तिलक वर्मा ने फिन एलन (9) का उम्दा कैच लिया।
बुमराह ने दिलाई सफलता
𝘽𝙤𝙤𝙢𝙚𝙙 🎯
✌️ in ✌️for Jasprit Bumrah 🤷♂️#TeamIndia inching closer to glory ⏳
Updates ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#T20WorldCup | #MenInBlue | #Final | #INDvNZ | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/RLx2Mrzu2c
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
भारतीय कप्तान ने इसके बाद अपने तुरुप के इक्के जसप्रीत बुमराह को गेंद थमा दी। बुमराह ने चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र (1) का शिकार कर लिया। ईशान ने रचिन का अविश्वसनीय कैच लिया। 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स (5) को बोल्ड किया। कीवी टीम के विकेट गिर रहे थे पर ओपनर टिम सीफर्ट एक छोर पर डटे हुए थे।
3️⃣2️⃣1️⃣ RUNS 🔥
3️⃣ FIFTIES 👏
8️⃣0️⃣.2️⃣5️⃣ AVERAGE ✨A performance for the ages from SANJU SAMSON 🫡#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #Final | #INDvNZ | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/oUDtppO3Mv
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज
The man for the 𝗕𝗜𝗚 𝗢𝗖𝗖𝗔𝗦𝗜𝗢𝗡 🫡
The ever-dependable Jasprit Bumrah clinches the Player of the Match award in the #T20WorldCup #Final 👏🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#TeamIndia | #MenInBlue | #INDvNZ | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/KXGVTV1KNT
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया।
अर्धशतक: टिम ने लगाया
पावरप्ले के बाद हार्दिक पांड्या ने मार्क चैपमैन (3) को बोल्ड किया। 9वें ओवर की पहली गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी मछली जाल में फंसाई। उन्होंने टिम सीफर्ट को वापस भेजा। टिम ने 26 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने बाउंड्री रोप्स के पास एक और शानदार कैच पकड़ा।
Champions!
Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup!
This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament.
This victory has filled every Indian heart with…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन
383 – साहिबजादा फरहान (2026)
326 – टिम सीफर्ट (2026)
321 – संजू सैमसन (2026)
319 – विराट कोहली (2014)
317 – तिलकरत्ने दिलशान (2009)
317 – ईशान किशन (2026)
बुमराह ने चटकाए 4 विकेट
13वें ओवर में अक्षर पटेल ने डेरेल मिचेल को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। 16वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 2 शिकार किए। उन्होंने तीसरी गेंद पर जेम्स नीशम (8) और चौथी गेंद पर मैट हेनरी (0) को बोल्ड किया। 18वें ओवर में बुमराह ने कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर के स्टंप उखाड़ दिए। सेंटनर ने 35 गेंदों पर 43 रन बनाए।
Winning the World Cup twice in a row, the first time any team has done so in the T20 format. Totally deserving and rightful winners of the trophy.
What a fantastic performance by our team and a special brand of cricket on display.
Well done, Team India. Jai Hind! 🇮🇳🏆
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 8, 2026
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने जैकब डफी का विकेट चटकाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल ने 3 शिकार किए। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा की झोली में 1-1 विकेट आया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।
