October 29, 2026

uttarakhand politics: राहुल पिथौरागढ़, प्रियंका पौड़ी में करेंगी अगले महीने जनसभा, एक नवंबर को बैठक में तय होगी डेट

0
Rahul and priyanka
  • सीमांत क्षेत्र के लिहाज से धारचूला में प्रस्तावित जनसभा को अहम माना जा रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अगले महीने पिथौरागढ़ के धारचूला में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पौड़ी जिले में जनसभा करेंगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि जनसभाओं की तिथि एक नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली बैठक में तय होगी।

राहुल गांधी की धारचूला में प्रस्तावित जनसभा को सीमांत क्षेत्र के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वहीं, प्रियंका गांधी की पौड़ी में प्रस्तावित सभा के जरिये कांग्रेस पहाड़ से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

पार्टी नेताओं के मुताबिक दोनों नेताओं की सभाओं में अंकिता हत्याकांड, बेरोजगारी, पलायन, भूमि और मूल निवास सहित प्रदेश से जुड़े अन्य मुद्दे उठाए जा सकते हैं। बताया गया है कि दिवाली के बाद दोनों नेताओं की उत्तराखंड में जनसभाएं हो सकती है। इन कार्यक्रमों के जरिये पार्टी प्रदेश में चुनाव अभियान को धार देने की तैयारी में है।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *