मछली खाते समय गले में फंस जाए इसका कांटा तो तुरंत आजमाएं ये 7 घरेलू नुस्खे, हॉस्पिटल भागने की नहीं आएगी नौबत
दूसरे घरेलू नुस्खे और डॉक्टर से संपर्क कब जरूरी है
गुनगुने पानी या दूध में ब्रेड का टुकड़ा डालकर पीने से भी गले में फंसा कांटा आसानी से पेट की तरफ चला जा सकता है। गुनगुना पानी मांसपेशियों को रिलैक्स करता है, जिससे कांटा आसानी से खिसक सकता है। शहद का सेवन भी लाभकारी है। शहद न केवल कांटे को नीचे की ओर ले जाता है, बल्कि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व सूजन, दर्द और इंफेक्शन को भी कम कर सकते हैं। इसके अलावा, कार्बोनेटेड ड्रिंक जैसे कोक या पेप्सी पीकर भी कभी-कभी फंसा हुआ कांटा निकल जाता है। लेकिन अगर इन सभी उपायों के बावजूद कांटा गले में जस का तस फंसा रहे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बिना चिकित्सकीय मदद के इसे निकालना मुश्किल और खतरनाक हो सकता है। गले में दर्द, सूजन या संक्रमण बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतना और समय रहते सही इलाज कराना बेहद जरूरी है।
