March 8, 2026

डॉनल्ड ट्रंप को झटका, न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ मुकदमा खारिज

0
Donald Trump-setback

वाशिंगटन. अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जिस न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार और उसके चार पत्रकारों के खिलाफ 15 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर किया था, उसे संघीय अदालत ने खारिज कर दिया। यह मुकदमा दशकों पुरानी रिपोर्टिंग को लेकर था, जिसमें यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ उनके संबंधों का जिक्र था। जस्टिस स्टीवन मेरी-डे ने ट्रंप को संशोधित शिकायत दर्ज करने के लिए 28 दिन का समय दिया है।

मेरीडे ने कहा, ट्रंप ने संघीय नियमों का उल्लंघन किया है।

उन्हें यह बताना होगा कि उन्हें राहत क्यों मिलनी चाहिए? ट्रंप इससे पहले जुलाई में द वॉल स्ट्रीट जर्नल और मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक के खिलाफ 10 अरब डॉलर का मानहानि मुकदमा दायर कर चुके हैं।

इधर, गाजा युद्ध का विरोध, इजरायल-अमरीका के खिलाफ प्रदर्शन

चेन्नई. एग्मोर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को रैली निकालकर इजरायल और अमरीका के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा गाजा में युद्ध को तुरंत रोकने की मांग की। एक बैनर में अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को भी दिखाया गया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *