March 8, 2026

चीनी मीडिया ने ताइवान पर टिप्पणी को लेकर की जापानी पीएम की आलोचना

0
china vs Japan

ताइवान के बारे में जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची की टिप्पणी को लेकर चीन और जापान के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। चीनी मीडिया ने बुधवार को उनकी तीखी आलोचना की।
ताकाइची के उस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने पिछले सप्ताह संसद में कहा था कि ताइवान पर चीनी हमला अस्तित्व के लिए खतरा वाली स्थिति बन सकता है। ऐसे में टोक्यो की ओर से सैन्य प्रतिक्रिया हो सकती है। उनके इस बयान पर चीन ने विरोध दर्ज कराया है, जबकि ओसाका में चीन के महावाणिज्य दूत शुए जियान ने एक धमकी भरा पोस्ट किया। इसे टोक्यो ने अनुचित करार दिया और बीजिंग से इसकी शिकायत की। हालांकि बाद में जापानी पीएम ने कहा कि वह इस तरह का बयान देने से बचेंगी और तनाव दूर करने के लिए आपसी प्रयासों की अपील की। इधर, चीनी मीडिया ने इस बात का संकेत दिया है कि विवाद जारी रह सकता है। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने एक लेख में कहा कि साने ताकाइची का बयान अत्यंत दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने सभी हदों को पार किया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *