March 8, 2026

Weather: मॉनसून ने पूरे उत्तर भारत को किया कवर, आज कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार

0
00000000000000

नई दिल्ली। मॉनसून (Monsoon) को लेकर अच्छी खबर है। मौसम विभाग (Meteorological Department) अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहा है। मॉनसून ((Monsoon) लगभग पूरे उत्तर भारत (North India) को कवर कर चुका है। उत्तर अरब सागर (North Arabian Sea) में अभी हालात इसके अनुकूल बने हुए हैं। अब मॉनसून, राजस्थान के और अधिक हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, चंडीगढ़ और दिल्ली तक भी पहुंचने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बचे हुए हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू तक भी मॉनसून पहुंच जाएगा। रविवार तक, मॉनसून हिमाचल प्रदेश और जम्मू के अधिकांश हिस्सों, पूरे लद्दाख और कश्मीर, और पंजाब के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा, जबकि उत्तर-पश्चिमी राज्यों हरियाणा और दिल्ली को छोड़ दिया। मॉनसून की उत्तरी सीमा अब जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला, पठानकोट और जम्मू के माध्यम से गुजर रही है।

यह अच्छा संकेत
आईएमडी के डायरेक्टर जनरल एम मोहपात्रा ने बताया कि मॉनसून ने उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से को थोड़ी जल्दी कवर किया है। लेकिन हमने अभी तक पूरे देश के कवरेज के लिए पूर्वानुमान नहीं दिया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्से भी अभी कवर होने बाकी हैं। उन्होंने आगे बताया कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में इन राज्यों तक भी मॉनसून की पहुंच होगी। हम अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। खासतौर पर दक्षिण उत्तर प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण ऐसे हालात बन रहे हैं। यह विशेषताएं मॉनसून के लिए अच्छी हैं।

ऐसी रही मॉनसून की यात्रा
सामान्यतः, 15 जून तक, मॉनसून मुंबई समेत महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों, तेलंगाना के बाकी क्षेत्रों, दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य भारत के बाकी क्षेत्रों, ओडिशा के अधिकांश क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों, सिक्किम और बिहार और झारखंड के कुछ पूर्वी क्षेत्रों तक रहता है। इसके बाद यह गुजरात और कच्छ के दक्षिणी हिस्सों, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, दक्षिण मध्य प्रदेश, ओडिशा के बाकी हिस्सों, और 20 जून तक उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के अधिकांश हिस्सों की तरफ बढ़ जाता है। इसके बाद मॉनसून उत्तर और पश्चिम की ओर आगे बढ़ता है। फिर यह 30 जून तक गुजरात और कच्छ, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। यह 8 जुलाई तक उत्तर-पश्चिम भारत के शेष क्षेत्रों में पहुंचता है।

समय से पहले पहुंचा
इस साल मॉनसून अपेक्षा से पहले ही विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच गया है। इसका अभी तक रास्ता बहुत असामान्य रहा है। मॉनसून ने 24 मई को केरल में आठ दिन पहले दस्तक दी। इसके बाद पश्चिमी तट के मुंबई सहित देश के बड़े हिस्सों को कवर किया। लेकिन 29 मई से 15 जून के बीच मॉनसून पूरी तरह से स्थिर हो गया। 15 जून के बाद, इसमें फिर से उभार आया और इसने अपने पूर्व के रास्ते को पकड़ लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *