March 8, 2026

राष्ट्र भक्ति की भावना का गीत है वंदे मातरम्

0
Vandematram at bjp office

– भाजपा मुख्यालय में संगठन स्तर पर की गई कार्यक्रम की शुरुआत


भाजपा ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर वंदेमातरम्@150 की संगठन स्तर पर शुरुआत की है। पार्टी मुख्यालय में इस अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वंदेमातरम् गीत राष्ट्र आराधना और देशभक्ति की भावना के प्रवाह का गान है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के नेतृत्व में वंदेमातरम् गीत का मौलिक स्वरूप में सामूहिक गायन किया गया।
बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि इस गीत की प्रेरणा से असंख्य लोगों ने आजादी के लिए बलिदान दिया, स्वतंत्रता संग्राम की मशाल के लिए प्राणवायु की तरह इस गीत का योगदान रहा। लेकिन, बेहद दुर्भाग्य रहा कि आजादी दिलाने का ढोल पीटने वाली कांग्रेस ने ही इसे तुष्टीकरण की राजनीति के चलते, कभी वह सम्मान नहीं दिया, जिसका यह हकदार था। पहले यह गीत उनके अधिवेशनों में पूरा गया जाता था, लेकिन वर्ग विशेष को खुश करने के लिए इसे काट छांट कर गाया जाने लगा। इस राष्ट्रगीत रचना के 50 वर्ष और 100 वर्ष के अवसर भी आए होंगे, लेकिन पिछली सरकारों ने हमेशा उन्हें नजरअंदाज किया। यह बड़े गर्व और उत्साह की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इस गीत का 150वां वर्ष अभूतपूर्व तरीके से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, विधायक खजान दास, सविता कपूर, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल समेत पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *