ऊं जाप किया-त्रिशूल उठाया: मोदी ने सोमनाथ मंदिर में महाआरती की
– मंदिर पर हमले के 1000 साल पूरे होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक 3 दिन के गुजरात के दौरे पर हैं। शनिवार शाम वे राजकोट से हेलिकॉप्टर के जरिए सोमनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया।
Feeling blessed to be in Somnath, a proud symbol of our civilisational courage.
This visit comes during #SomnathSwabhimanParv, when the entire nation has come together to mark a thousand years since the first attack on the Somnath Temple in 1026.
Grateful to the people for… pic.twitter.com/jwTSF0uMOS
— Narendra Modi (@narendramodi) January 10, 2026
इसके बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे। सोमेश्वर महादेव की महाआरती की। 72 घंटे चलने वाले ऊं जाप में शामिल होकर ऊं जाप भी किया। इसके बाद पीएम ने ड्रोन शो भी देखा, जिसमें 3 हजार ड्रोन से सोमनाथ गाथा प्रस्तुत की गई।
ॐ सोमेश्वराय नमः🛕🚩#SomnathSwabhimanParv pic.twitter.com/wam1iQw5Xj
— BJP (@BJP4India) January 10, 2026
पीएम ने X पर लिखा- सोमनाथ आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। यह हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवपूर्ण प्रतीक है। वहीं, रोड शो के दौरान पीएम को देखने के लिए सड़क के दोनों और भीड़ मौजूद रही थी।
जय सोमनाथ 🛕🚩
हर हर महादेव…🙏#SomnathSwabhimanParv pic.twitter.com/vEcSOb85ds— BJP (@BJP4India) January 10, 2026
मंदिर पहुंचने से पहले पीएम ने सोमनाथ सर्किट हाउस में सोमनाथ के ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग भी की थी। पीएम सोमनाथ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
ये जयघोष है- भगवान शिव की असीम शक्ति, भक्ति और विश्वास का,
ये जयघोष है- भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और अटूट आस्था का।
जय सोमनाथ 🛕🚩
हर हर महादेव 🙏#SomnathSwabhimanParv pic.twitter.com/j8QSX4dHbB— BJP (@BJP4India) January 10, 2026
दरअसल पीएम मोदी ने सोमनाथ पर 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर हो रहे इस कार्यक्रम को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ नाम दिया है। पर्व 8 से 11 जनवरी तक मनाया जा रहा है।
पावन और दिव्य सोमनाथ धाम में दर्शन-पूजन का सौभाग्य मिला। यह अनुभव मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देने वाला रहा। भगवान सोमनाथ की कृपा सभी देशवासियों पर सदा बनी रहे, यही कामना है। pic.twitter.com/URP5mzNuKQ
— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2026
सोमनाथ की तस्वीरें यहां देखे…


11 जनवरी : कार्यक्रम
पीएम मोदी 11 जनवरी की सुबह करीब 9:45 बजे शौर्य यात्रा में शामिल होंगे। करीब 2 किमी लंबी इस यात्रा में 108 घोड़े नजर आएंगे।
Somnath stands as a beacon of eternal divinity. Its sacred presence continues to guide people across generations. Here are highlights from yesterday’s programmes, including the Omkar Mantra chanting and drone show.#SomnathSwabhimanParv pic.twitter.com/lCZxiaauMp
— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2026
शौर्य यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाली जाती है। यात्रा का समापन सोमनाथ के सद्भावना मैदान में होगा।
#SomnathSwabhimanParv is about faith and fortitude. Somnath carries the memory of countless sacrifices, which continues to motivate us. It is as much about divinity and civilisational greatness. Here are highlights from today… pic.twitter.com/eA0d6gkYXw
— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2026
इसके बाद पीएम सोमनाथ मंदिर में दर्शन, जलाभिषेक और पूजा अर्चना करेंगे। सुबह लगभग 11 बजे सोमनाथ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और सद्भावना मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के सुअवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्यता और दिव्यता से भरा ड्रोन शो देखने का सौभाग्य मिला। इस अद्भुत शो में हमारी प्राचीन आस्था के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का तालमेल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया। सोमनाथ की पावन धरा से निकला यह प्रकाशपुंज पूरे विश्व को भारत की… pic.twitter.com/hwKgJsp33T
— Narendra Modi (@narendramodi) January 10, 2026
सद्भावना मैदान : 14 साल पहले किया था उपवास
वर्ष 2012 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने सोमनाथ के इसी मैदान में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर डैम की ऊंचाई बढ़ाने के मुद्दे पर हुए जन आंदोलन के दौरान सद्भावना उपवास रखा था। तब से यह मैदान ‘सद्भावना मैदान’ के नाम से पहचाना जाने लगा है।
ॐ हमारे वेदों का, शास्त्रों का, पुराणों का, उपनिषदों और वेदांत का सार है।
ॐ ही ध्यान का मूल है, और योग का आधार है।
ॐ ही साधना में साध्य है।
ॐ ही शब्द ब्रह्म का स्वरूप है।
ॐ से ही हमारे मंत्र प्रारंभ एवं पूर्ण होते हैं।
आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में 1000 सेकंड्स तक ओंकार… pic.twitter.com/GqHxt8sn9y
— Narendra Modi (@narendramodi) January 10, 2026
Somnath Self-Respect Festival
राजकोट: VGRC का उद्घाटन करेंगे
सोमनाथ में कार्यक्रमों के बाद पीएम कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के लिए वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (VGRC) का उद्घाटन करने के लिए राजकोट जाएंगे। कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र पर केंद्रित यह दो दिवसीय सम्मेलन 11 और 12 जनवरी के बीच मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के परिसर में होगा।
इसके बाद पीएम राजकोट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। यहां साबरमती आश्रम में नवीनीकरण और विस्तार कार्य की समीक्षा करेंगे। 12 जनवरी की सुबह अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद दोनों नेता अहमदाबाद के साबरमती नदी के तट पर होने वाले काइट फेस्टिवल में शामिल होंगे। यहां सो दोनों नेता साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे।
इसके बाद पीएम अहमदाबाद के पुरानी हाईकोर्ट स्टेशन से गांधीनगर के महात्मा मंदिर तक मेट्रो से यात्रा करेंगे और इसी के साथ सचिवालय से महात्मा मंदिर तक नवनिर्मित मेट्रो खंड का उद्घाटन करेंगे।
महात्मा मंदिर में ही पीएम मोदी और जर्मन चांसलर की द्विपक्षीय वार्ता होगी। मोदी और चांसलर मर्ज व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
पुलिसकर्मियों-अधिकारियों की छुट्टियां रद्द- पीएम मोदी, जर्मन चांसलर के गुजरात दौरे और इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल और उत्तरायण पर्व के मद्देनजर गुजरात पुलिस के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। पुलिसकर्मियों की छुट्टियों का निर्णय पीएम मोदी की गुजरात यात्रा के अलावा फ्लॉवर शो और संक्रांति त्योहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


