March 9, 2026

School Holiday 2025: कल या परसों, कब हैगणेश चतुर्थी की छुट्टी ?

0
school holidays
  • जानें कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?

(Ganesh Chaturthi School Holiday 2025) भारत त्योहारों का देश है। इन पर्वों का असर न सिर्फ घर-परिवार पर, बल्कि स्कूल-कॉलेजों की पढ़ाई पर भी साफ नजर आता है। अगस्त के आखिरी हफ्ते में प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की विशेष पूजा का पर्व गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर ज्यादातर राज्यों के स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी पेरेंट्स और स्टूडेंट्स गणेश चतुर्थी की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति में हैं।

गणेश चतुर्थी की छुट्टी कब है, 26 अगस्त को या 27 अगस्त को? दरअसल, पंचांग और तिथियों की गणना के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर त्योहार की तारीखें अलग बताई जा रही हैं। जिस वजह से लोगों के मन में स्कूल हॉलिडे को लेकर संशय है। गणेश चतुर्थी सिर्फ धार्मिक महत्व का पर्व नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को जोड़ने वाला उत्सव है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और तेलंगाना जैसे राज्यों में यह त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया जाता है।

Ganesh Chaturthi ki Chhutti Kab Hai: गणेश चतुर्थी की छुट्टी 2025

उत्तर भारत और पूर्वी राज्यों में गणेश चतुर्थी की छुट्टी का फैसला लोकल प्रशासन या स्कूल मैनेजमेंट पर निर्भर करता है। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व यानी भगवान गणेश का जन्मोत्सव 27 अगस्त (बुधवार) को मनाया जाएगा। कई स्कूलों ने अभिभावकों को इसी दिन छुट्टी का मेसेज भेजा है।

Ganesh Chaturthi 2025 Date: किन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे?
कई राज्यों में स्थित स्कूलों में गणेश चतुर्थी 2025 की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना: सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। यहां कई स्कूलों में 10 दिनों की छुट्टी भी दी जाती है।
आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश: स्कूल बंद रहेंगे में भी स्कूल बंद रहेंगे। इसकी ऑफिशियल पुष्टि की जा चुकी है।
अन्य राज्यों (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि): अवकाश पर निर्णय स्थानीय प्रशासन या स्कूल प्रबंधन पर निर्भर करता है, यहां छुट्टी अनिवार्य नहीं होगी। नोएडा के कई स्कूलों ने छुट्टी का मेसेज भेज दिया है।

Schools Closed: स्कूल की छुट्टी ऐसे कंफर्म करें?
अपने स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर छुट्टी की डिटेल चेक करें।
अगर छुट्टी की घोषणा नहीं हुई है, तब भी कुछ स्कूलों में खास कार्यक्रम या पूजा का आयोजन हो सकता है। स्कूल से समय से जानकारी लें।
छुट्टी का प्लान बनाते समय राज्य और जिला प्रशासन का हॉलिडे कैलेंडर चेक कर लें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *