March 8, 2026

Sarkari Holidays : साल में 51 दिन रहेगी छुट्टी

0
Holiday- 2026

– होली-दिवाली व दशहरे पर 18 दिन …

साल 2026 के लिए अपनी छुट्टियों का सुप्रीम कोर्ट ने कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत नए साल से लेकर दीवाली और क्रिसमस तक विभिन्न मौकों पर अदालतों में छुट्टी रहेगी। खास बात यह है कि गर्मियों की पारंपरिक छुट्टियां जून–जुलाई में तय की गई हैं, जब 1 जून से Partial Working Days शुरू होंगे और 13 जुलाई से अदालत का पूरा कामकाज फिर से बहाल होगा। छुट्टियों के इस कैलेंडर में ज्यादा दिन की छुट्टियां होली में 6 दिन, दशहरे में 6 दिन और दिवाली में भी 6 दिन होंगी।

सुप्रीम कोर्ट छुट्टियों का कैलेंडर – साल 2026

जनवरी 2026
1–2 जनवरी (गुरुवार–शुक्रवार) : न्यू ईयर हॉलिडे
14 जनवरी (बुधवार) : मकर संक्रांति / माघ बिहू / पोंगल
26 जनवरी (सोमवार) : गणतंत्र दिवस

मार्च 2026
2–7 मार्च (सोमवार–शनिवार) : होली की छुट्टी
21 मार्च (शनिवार) : ईद-उल-फित्र
26 मार्च (गुरुवार) : रामनवमी
27 मार्च (शुक्रवार) : स्थानीय अवकाश
30 मार्च (सोमवार) : स्थानीय अवकाश
31 मार्च (मंगलवार) : महावीर जयंती

अप्रैल 2026
3 अप्रैल (शुक्रवार) : गुड फ्राइडे

मई 2026
1 मई (शुक्रवार) : बुद्ध पूर्णिमा
27 मई (बुधवार) : ईद-उल-जुहा (बकरीद)

जून 2026
26 जून (शुक्रवार) : मुहर्रम

अगस्त 2026
15 अगस्त (शनिवार) : स्वतंत्रता दिवस
26 अगस्त (बुधवार) : मिलाद-उन-नबी / ईद-ए-मिलाद
28 अगस्त (शुक्रवार) : रक्षाबंधन

सितंबर 2026
4 सितंबर (शुक्रवार) : जन्माष्टमी
14 सितंबर (सोमवार) : गणेश चतुर्थी

अक्टूबर 2026
2 अक्टूबर (शुक्रवार) : महात्मा गांधी जयंती
19–24 अक्टूबर (सोमवार–शनिवार) : दशहरा अवकाश

नवंबर 2026
9–14 नवंबर (सोमवार–शनिवार) : दिवाली अवकाश
24 नवंबर (मंगलवार) : गुरु नानक जयंती

दिसंबर 2026 – जनवरी 2027
21 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 (सोमवार–शुक्रवार): क्रिसमस व न्यू ईयर हॉलिडे रहेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *