March 9, 2026

पंजाब में आज होगा कैबिनेट विस्तार, नवनिर्वाचित MLA संजीव अरोड़ा लेंगे मंत्री पद की शपथ

0
0000000000000

चड़ीगढ़। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party.- AAP) सरकार के तीन साल से अधिक के कार्यकाल में आज सातवां मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet expansion) होने जा रहा है। लुधियाना पश्चिम (Ludhiana West) से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा (MLA Sanjeev Arora) को आज दोपहर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Governor Gulab Chand Kataria) मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में इस विस्तार के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना है।

संजीव अरोड़ा को कौन-सा विभाग मिलेगा, इसका आधिकारिक ऐलान शपथ ग्रहण के बाद होगा। सूत्रों के अनुसार, अरोड़ा को शहरी मतदाताओं से जुड़े विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

सूत्रों का कहना है कि अरोड़ा को विभाग देने के लिए एक मौजूदा मंत्री से विभाग छीना जा सकता है और कुछ अन्य मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया जा सकता है। एक मंत्री को हटाए जाने की अटकलें भी तेज हैं। यदि ऐसा होता है तो मंत्रिमंडल में दो पद खाली ही रहेंगे।

मंत्रिमंडल में अब तक 16 मंत्री
इस समय भगवंत मान कैबिनेट में कुल 16 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम सीमा 18 की है। दो पद पहले से ही खाली हैं। सूत्रों के अनुसार, AAP नेतृत्व इन पदों को अभी नहीं भरना चाहता, बल्कि इस साल के अंत में एक और विस्तार की योजना है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने संजीव अरोड़ा से उपचुनाव लड़ने के बदले मंत्री पद का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *