‘मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं, फिर भी उनको…’
-
रुआंसे होकर बोले PM Modi

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दरभंगा में कांग्रेस-राजद के मंच से मां की गाली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हाल ही में बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं। मां तो सारा संसार है। मां स्वाभिमान है। बिहार में कुछ दिनों पहले जो कुछ भी हुआ। उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। मेरी मां का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। फिर भी उन्हें गालियां दी गईं।
मैं अपना दुख आपसे साझा कर रहा हूं
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी…बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है। ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है। मुझे पता है कि आप सबको… pic.twitter.com/w6ljRIS6AB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2025
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पता है कि आप सबको भी ये देखकर और सुनकर कितना बुरा लगा है। मैं जानता हूं कि इसकी जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों को भी है इसलिए, आज जब इतनी बड़ी तादात में बिहार की लाखों माताओं-बहनों के मैं दर्शन कर रहा हूं, तो आज मेरा मन और मैं अपना दुख आपसे साझा कर रहा हूं। ताकि आप माताओं-बहनों के आशीर्वाद से मैं इसे झेल पाऊं।
#WATCH | Patna | At an event in Bihar today, Prime Minister Narendra Modi responded to the derogatory remarks on him and his late mother at a Mahagathbandhan event last month.
Bihar BJP President Dilip Jaiswal breaks down as he watches PM Modi speak. pic.twitter.com/qpH9FAU83e
— ANI (@ANI) September 2, 2025
राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ का शुभारंभ
पीएम मोदी ने आज बिहार की महिलाओं के लिए एक नई शुरुआत की। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। साथ ही संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे ये देखकर खुशी हो रही है कि जीविका निधि की व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल है। मैं बिहार की माताओं-बहनाओं को बहुत बधाई देता हूं और इस अद्भूत पहल के लिए मैं नीतीश कुमार और बिहार की NDA सरकार का भी अभिनंदन करता हूं। इस सुविधा से बिहार की हर गांव में जीविका से जुड़ी बहनों को आसानी से पैसे मिल पाएंगे। उन्हें वित्तीय मदद मिलेगी, जिससे उनके काम और कारोबार को आगे बढ़ाने में काफी सहायता मिलेगी।
