March 8, 2026

DU छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित, किसने लहराया परचम…

0
DUSU

– फिर लहराया का परचम

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू / DUSU) चुनाव 2025 के परिणामों में मतगणना समाप्त हो चुकी है, जिसमें एबीवीपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि एनएसयूआई को एक सीट मिली है। एबीवीपी के उम्मीदवार आर्यन मान ने डूसू अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की है, वहीं दीपिका झा ने संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की ओर से जीत दर्ज की है।

चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार जीत हासिल की है। DUSU के केंद्रीय पैनल की 4 में से 3 सीटों पर ABVP ने अपना दबदबा बनाया है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा है.. डूसू चुनाव 2025 में कुल 1,53,100 पंजीकृत मतदाताओं में से 60,272 छात्रों ने मतदान किया था। मतदान प्रतिशत 39.36% रहा. इस बार कुल 21 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के बीच देखने को मिला।

DUSU चुनाव 2025 में साफ हुई केंद्रीय पैनल की तस्वीर
दिल्‍ली यूनिवर्सिटी चुनाव 2025 की काउंटिंग अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. केंद्रीय पैनल की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान, उपाध्यक्ष NSUI के राहुल झांसला, सचिव पद पर ABVP के कुणाल चौधरी, संयुक्त सचिव पद पर ABVP की दीपिका झा ने निर्णायक बढ़त बना ली है. ABVP ने बनाई DUSU चुनाव में 3-1 से बढ़त बना रही है.

16000 से अधिक मतों के अंतर से जीता.. आर्यन मान

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, ABVP नेता आर्यन मान ने कहा, “ABVP 3-1 से जीती और मैं अध्यक्ष पद पर 16000 से अधिक मतों के अंतर से जीता…”

आर्यन मान बने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के प्रेसिडेंट, बहादुरगढ़ में भी खुशी की लहर
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में इस बार हरियाणा के बेटे आर्यन मान ने प्रेसिडेंट पद पर शानदार जीत दर्ज की है. एबीवीपी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हुए उन्होंने एनएसयूआई की प्रत्याशी जोशलीन को भारी मतों के अंतर से पराजित किया. आर्यन की इस जीत ने न केवल दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों में उत्साह भर दिया है, बल्कि उनके गृहनगर बहादुरगढ़ में भी जश्न का माहौल है. आर्यन मान हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं, और उनकी जीत के बाद बहादुरगढ़ की गलियों में ढोल-नगाड़ों की थाप गूंज उठी. लोगों ने लाल चौक पर पटाखे जलाए और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी.

डूसू चुनाव : एबीवीपी की जीत के बाद जेपी नड्डा ने बधाई दी
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बीवीपी की विजय पर युवा साथियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए एबीवीपी ने सदैव युवाओं को राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा की भावना से प्रेरित किया है. यह विजय दर्शाती है कि युवा पीढ़ी ‘राष्ट्र प्रथम’ के संदेश को अपना रही है, जो भारत को एक उज्ज्वल और सुदृढ़ भविष्य की ओर ले जाएगा.”

यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, यह डीयू के सभी छात्रों की जीत… दीपिका झा
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव, ABVP नेता दीपिका झा ने कहा कि यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, यह डीयू के सभी छात्रों की जीत है, खासकर जो प्रवासी हैं और डीयू में पढ़ रहे हैं और रह रहे हैं. मैं एबीवीपी और डीयू के छात्रों को उनके समर्थन के लिए सारा श्रेय देती हूं. वे वोट चोरी की बात करते हैं, लेकिन उनका अपना उम्मीदवार 8000 वोटों से जीता है, इसलिए अब हम कह सकते हैं कि वे वोट भी चुराते हैं.

ABVP की शानदार जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें बधाई दी
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार जीत के लिए सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. यह जीत केवल एक संगठन की नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं की है जो राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा और संघर्ष को अपने जीवन का हिस्सा मानते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे गर्व है कि मैंने भी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में यही संस्कार जिए और सीखे हैं. यह परिणाम दर्शाता है कि दिल्ली के युवा ज्ञान, शील और एकता के उन विचारों और संघर्षों के प्रति अडिग हैं, जिन्हें ABVP ने दशकों पहले स्थापित किया था. यह युवा शक्ति भविष्य में दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और एक सशक्त, संस्कारित और आत्मविश्वासी राजधानी के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करेगी.’

DUSU चुनाव में जीत के बाद क्या बोले ABVP के कुणाल चौधरी
DUSU चुनाव में ABVP के कुणाल चौधरी ने सचिव पद जीता. उन्होंने कहा कि मुझे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का सचिव चुना गया है और मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के समस्त छात्र समुदाय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. मैं हाथ जोड़कर आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रत्येक छात्र को यह विश्वास भी दिलाता हूं कि जब भी किसी को मेरी आवश्यकता होगी, मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा.

जीत के बाद ABVP नेता कुणाल चौधरी ने क्या कहा?
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित सचिव और ABVP नेता कुणाल चौधरी ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के हर छात्र को वोट देने और मुझे समर्थन देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं उन्हें विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जब भी उन्हें मेरी जरूरत होगी, मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव : चुनाव के नतीजे इस प्रकार हैं
अध्यक्ष पद: ABVP के आर्यन मान ने जीत हासिल की.

उपाध्यक्ष पद: NSUI के राहुल झांसला ने जीत दर्ज की.

सचिव पद: ABVP के कुणाल चौधरी विजयी रहे.

संयुक्त सचिव पद: ABVP की दीपिका झा ने जीत हासिल की.

ABVP की प्रचंड जीत पर अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत पर परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई. यह जीत युवाओं की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है. इस विजय से परिषद की छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने की यात्रा को और अधिक गति मिलेगी.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *