खालिस्तानी धमकियों पर भारत का सख्त संदेश: कनाडा सरकार जिम्मेदार! अब क्या होगा ?

India reaction on Khalistani threats in Canada: खालिस्तानी संगठनों की ओर से हाल ही में कनाडा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावासों को धमकी देने (India reaction on Khalistani threats in Canada) का मामला सामने आया है। यह घटना भारत के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है, खासकर तब जब यह लगातार दूसरी बार है जब ऐसे संगठनों ने विदेश में भारतीय हितों को निशाना बनाया है। इस मामले पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा (MEA statement on Khalistani issue) कि विदेशी धरती पर भारतीय दूतावासों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेजबान देश, यानी कनाडा सरकार (Indian consulates threatened in Canada)की है। उन्होंने कहा,”जब भी हमें सुरक्षा को लेकर कोई चिंता होती है, तो हम उसे संबंधित देश के सामने स्पष्ट रूप से उठाते हैं।”
Canada is a safe haven for rad!cals.
Khalistani extrem!sts besieged the Indian Consulate in Vancouver, opposing India’s new High Commissioner, Dinesh Patnaik, chanting “K!ll Modi” and demanding a probe into Hardeep Singh Nijjar’s de@th.
Does Canada truly need Khalistanis here? pic.twitter.com/vKGcfrTQ8N
— Allen Hampton (@Hamp_Allen) September 19, 2025
भारत ने दी जानकारी, सुरक्षा परामर्श जारी
#WATCH | On Khalistani outfit issuing threat to the Indian consulates in Canada, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "It is the responsibility of the Canadian govt, the host govt, to provide security. As and when there is a concern, we take it up with the concerned side. NSA… pic.twitter.com/GlhugMsXbb
— ANI (@ANI) September 19, 2025
रणधीर जायसवाल ने यह भी बताया कि हाल ही में भारत और कनाडा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के बीच इस विषय पर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि यह बातचीत दोनों देशों के बीच होने वाले नियमित द्विपक्षीय सुरक्षा परामर्श का हिस्सा थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भारत इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से ले रहा है।
खालिस्तानी गतिविधियों पर भारत की चिंता
भारत लगातार यह मुद्दा उठाता रहा है कि कनाडा में कुछ चरमपंथी समूह खालिस्तान के नाम पर भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे न सिर्फ भारत की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है, बल्कि भारत-कनाडा संबंधों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है।
क्या कहते हैं अंतरराष्ट्रीय नियम ?
वियना कन्वेंशन के तहत, किसी भी देश में स्थित दूतावासों और कांसुलेट्स की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी मेजबान देश की होती है। ऐसे में यदि कनाडा में भारतीय मिशनों को धमकी दी जाती है, तो कनाडा सरकार का यह कर्तव्य बनता है कि वह सुरक्षा सुनिश्चित करे और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करे।
भारत का स्पष्ट रुख
भारत ने कनाडा से स्पष्ट रूप से मांग की है कि वह खालिस्तानी संगठनों की गतिविधियों पर लगाम लगाए और भारतीय कूटनीतिक परिसरों को पूरी सुरक्षा दे। विदेश मंत्रालय का यह रुख दिखाता है कि भारत अब ऐसे मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरतेगा।
भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला
बहरहाल कनाडा में भारतीय दूतावासों को धमकियों का मिलना भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला है। भारत ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है और कनाडा सरकार से स्पष्ट जवाबदेही की उम्मीद जताई है। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि कनाडा सरकार इस पर क्या ठोस कदम उठाती है।
