March 8, 2026

शीतलहर: आने वाले पांच दिनों तक सर्दी तोड़ेगी रिकॉर्ड, इन राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी

0
Cold Wave Warning by IMD

सर्दी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। देश के कई राज्यों में बढ़ती सर्दी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सर्दी के बढ़ते प्रभाव की वजह से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है और कई राज्यों में इसका प्रभाव महसूस हो रहा है। अब देश में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ेगी। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने पांच दिनों तक कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है। इससे कड़ाके की ठंड का अलर्ट (Winter Alert) जारी किया गया है।

  • उत्तर-पश्चिम भारत
    उत्तरपश्चिम भारत में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने 27, 28, 29, 30 और 31 दिसंबर को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह शीतलहर (Cold Wave) चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट (Winter Alert) है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
  • उत्तरी-पूर्व भारत
    उत्तरीपूर्व के कई राज्यों में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड के लिए चेतावनी (Winter Alert) जारी की है कि 27, 28, 29, 30 और 31 दिसंबर को कई जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी।
  • पूर्वी और मध्य भारत
    पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में भी सर्दी रिकॉर्ड तोड़ेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने 27-31 दिसंबर को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है। इससे कड़ाके की ठंड बढ़ेगी।
  •  दक्षिण भारत
    दक्षिण भारत भी सर्दी के असर (Winter Alert) से अछूता नहीं रहने वाला। मौसम विभाग ने 27, 28, 29, 30 और 31 दिसंबर को कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक क्षेत्रों और तेलंगाना में कई जगह शीतलहर चलने की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की है। इससे ठिठुरन बढ़ेगी।

IMD के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार से दिखने लग जाएगा। रविवार को सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे की संभावना जताई गई है और इसी वजह से मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही दिल्ली में आंशिक बादलों की आवाजाही भी देखने को मिलेगी और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, 28 और 29 दिसंबर का तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। साथ ही बादलों की वजह से धूप कम निकलेगी, जिस वजह से ठंड का असर बढ़ने वाला है और लोगों को दिन में भी कंपकंपी महसूस हो सकती है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के सभी इलाकों में लगभग ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

इसके साथ ही 29 और 30 दिसंबर को मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। इससे दिल्ली वालों के लिए एक राहत की बात यह है कि हवा की तेज गति के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व थोड़े कम होने की संभावना है, जिससे हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि तेज हवा के चलने से ठंड का असर और ज्यादा महसूस होने वाला है। इन दो दिनों में हवा की स्पीड 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा चलने के अनुमान लगाए गए हैं।

नए साल की शुरुआत भी ठंडी

31 दिसंबर और 1 जनवरी को भी मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलने वाले हैं। नए साल की शुरुआत ठंड और कोहरे के बीच ही होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों का तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और इन दिनों में भी तेज ठंडी हवा के चलने के भी आसार हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *