भारत घूमने आए इटली के कपल ने यहीं रचाई शादी, धोती कुर्ते में दूल्हा और लाल जोड़े में दुल्हन ने निभाईं हिंदू रस्में
मैटियो और कैटरीना इटली के लिगुरिया इलाके के रहने वाले हैं और काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों पहले भी कई बार भारत आ चुके हैं। भारत की अलग अलग जगहों की यात्रा के दौरान उन्होंने यहां की संस्कृति धार्मिक परंपराओं और रीति रिवाजों को करीब से जाना। इसी दौरान भारतीय परंपराओं ने दोनों को काफी प्रभावित किया और उनके मन में भारतीय तरीके से शादी करने की इच्छा पैदा हुई।
भारत यात्रा के दौरान दोनों हरिद्वार भी पहुंचे थे जहां उन्होंने गंगा नदी में स्नान किया। इसके बाद उन्होंने वाराणसी जाकर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। हरिद्वार और काशी की यात्रा ने दोनों पर गहरा प्रभाव डाला। उन्हें भारतीय धार्मिक परंपराएं और विवाह की रस्में काफी पसंद आईं। इसके बाद दोनों ने तय किया कि जब भी उनकी शादी होगी तो वह भारतीय रीति रिवाज के अनुसार ही होगी और इसके लिए उन्होंने भारत को चुना।
मैटियो और कैटरीना लंबे समय से शादी की योजना बना रहे थे लेकिन कई बार किसी न किसी वजह से उनका प्लान टलता रहा। इस बार जब दोनों भारत घूमने आए तो उन्होंने अपनी पुरानी इच्छा पूरी करने का फैसला किया। शादी के लिए उन्होंने आगरा को चुना और अपनी टूर कंपनी से संपर्क किया। टूर कंपनी ने दोनों की मुलाकात पंडित प्रवीण दत्त शर्मा से कराई जिन्होंने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कराने की जिम्मेदारी संभाली।
मंगलवार शाम करीब 7 बजे शादी की रस्में शुरू हुईं। इस दौरान मैटियो धोती कुर्ते में पारंपरिक दूल्हे के रूप में नजर आए जबकि कैटरीना लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में सजीं। दोनों ने अग्नि के सामने सात फेरे लिए और एक दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। शादी की रस्मों के दौरान मैटियो ने कैटरीना की मांग में सिंदूर भरा और उन्हें मंगलसूत्र भी पहनाया।
मंगलवार शाम करीब 7 बजे शादी की रस्में शुरू हुईं। इस दौरान मैटियो धोती कुर्ते में पारंपरिक दूल्हे के रूप में नजर आए जबकि कैटरीना लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में सजीं। दोनों ने अग्नि के सामने सात फेरे लिए और एक दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। शादी की रस्मों के दौरान मैटियो ने कैटरीना की मांग में सिंदूर भरा और उन्हें मंगलसूत्र भी पहनाया।
इस शादी की खास बात यह रही कि पंडित प्रवीण दत्त शर्मा ने हर मंत्र और रस्म का मतलब हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी समझाया ताकि इटली से आए इस कपल को विवाह की हर परंपरा का सही अर्थ समझ में आ सके। दोनों ने पूरे उत्साह के साथ शादी की सभी रस्मों में हिस्सा लिया। शादी के बाद कपल ने ताजमहल को प्यार की सबसे बड़ी निशानी बताया। उनका कहना था कि आगरा जैसे ऐतिहासिक शहर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करना उनकी जिंदगी का सबसे खास अनुभव रहा। भारत घूमने आए इस विदेशी कपल की यात्रा अब उनके जीवन की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल हो गई है।
