March 8, 2026

बिहार में ये रहेगी BJP की चुनावी रणनीति

0
bihar politics

– फिर से बनेगी एनडीए की सरकार, जानें किसने बताई ये बात

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं भरतपुर की पूर्व सांसद रंजीता कोली शनिवार को सवाईमाधोपुर पहुंचीं। उन्होंने आत्मनिर्भर संकल्प भारत अभियान कार्यक्रम में भाग लिया और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी भूमिका के बारे में एक प्रमूख समाचार पत्र को इंटरव्यू में बताया।

उन्होंने कहा कि मुझे बिहार के पटना, भागलपुर और मधुगंज जिलों की चार विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। वहां संगठन की मजबूती और जनसंपर्क का कार्य देखना है। मैं वहां महिलाओं से मिल रही हूं, लोगों में उत्साह दिख रहा है।

जनता के रुझान के संबंध में उनका कहना था कि वहां लोगों ने पूर्व में जंगलराज देखा था, लेकिन अब मोदी के नेतृत्व में लोगों में उत्साह है। हर जाति-वर्ग के लोग, विशेषकर महिलाएं, आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसलिए निश्चित रूप से फिर से वहां एनडीए सरकार बनाएगी।

जबकि जातिगत समीकरण को लेकर वह बोलीं कि वहां की महिलाएं बेहद सशक्त हैं और सभी जाति-वर्ग के लोग मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास जता रहे हैं। हां, वहां 45 प्रतिशत महिला मतदाता हैं और महिला होने के नाते मैं उनकी समस्याएं बेहतर समझ पा रही हूं।

वहीं आत्मनिर्भर भारत अभियान के संबंध में वे बो​ली कि यह केवल आर्थिक नहीं, सामाजिक बदलाव का प्रतीक है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन नए आयाम गढ़ रही हैं। कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन बनाकर दुनिया को दिखा दिया कि हम आत्मनिर्भर हैं। सरकार हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए योजनाएं चला रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *