March 8, 2026

Karwa Chauth 2025: राशि अनुसार पत्नी को दें खास उपहार, दूर होंगे हर मनमुटाव

0
zodiac sign gift-M (1)

Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ का व्रत केवल उपवास और पूजा का त्योहार नहीं, बल्कि यह पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति समर्पण को और मजबूत करने का अवसर भी है। इस दिन पत्नी पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है। वहीं पति भी अपनी पत्नी के लिए उपहार देकर उनके इस प्रेम और श्रद्धा का सम्मान करता है। लेकिन अक्सर पुरुषों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर अपनी पत्नी को ऐसा कौन-सा गिफ्ट दिया जाए जिससे न सिर्फ उन्हें खुशी मिले बल्कि दांपत्य जीवन में भी शुभता और मिठास बनी रहे।

यदि पति करवा चौथ के दिन अपनी राशि के अनुसार पत्नी को उपहार देता है तो यह बेहद शुभ माना जाता है। इससे रिश्तों में मजबूती आती है और घर-परिवार में खुशियां बनी रहती हैं। आइए जानते हैं राशि अनुसार करवा चौथ पर पत्नी को क्या उपहार देना चाहिए।

राशि अनुसार करवा चौथ उपहार: 
मेष राशि – सोने के आभूषण, मूंगे की अंगूठी या तांबे की वस्तुएं पत्नी को उपहार दें। इससे रिश्ते में स्थिरता आती है।

वृषभ राशि – पत्नी को लाल रंग की साड़ी, गहने या इत्र भेंट करें। इससे प्रेम और स्वास्थ्य में सुधार होता है।

मिथुन राशि – पीले वस्त्र और चांदी के गहने उपहार में देना बेहद शुभ है। इससे दांपत्य संबंध मधुर होते हैं।

कर्क राशि – पत्नी को मोती का हार, चांदी की पायल या सुंदर साड़ी उपहार में दें। इससे करवा माता भी प्रसन्न होती हैं।

सिंह राशि – गोल्डन साड़ी या तांबे की वस्तुएं उपहार में देने से रिश्तों में नई चमक और मिठास आती है।

कन्या राशि – हरी चूड़ियां इस दिन का सबसे शुभ उपहार मानी जाती हैं। ये वैवाहिक जीवन को मजबूत करती हैं।

तुला राशि – गुलाबी रंग की वस्तुएं या श्रृंगार सामग्री पत्नी को भेंट करें। यह प्रेम और सामंजस्य बढ़ाती हैं।

वृश्चिक राशि – लाल चुनरी, मंगलसूत्र या पारंपरिक आभूषण उपहार दें। इससे रिश्तों में गहराई और प्यार बढ़ेगा।

धनु राशि – पीले वस्त्र या चंदन का उपहार दें। इससे घर-परिवार में शांति और कलह का निवारण होता है।

मकर राशि – मोती, क्रीम रंग की साड़ी या चांदी की वस्तुएं देना बेहद शुभ है। इससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

कुंभ राशि – नीले रंग की चीजें उपहार में दें। यह पति-पत्नी के रिश्तों में विश्वास और मिठास लाती हैं।

मीन राशि – पीले कपड़े या परफ्यूम देना अच्छा माना जाता है। इससे भावनात्मक जुड़ाव और आपसी प्रेम गहरा होता है।

 

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *