May 9, 2026

इस साल 25 जुलाई से होगी चतुर्मास की शुरुआत…. चार महीने में पड़ेंगे कई बड़े व्रत-त्यौहार…..

0
000000-1778303389

नई दिल्ली।
चातुर्मास (Chaturmas 2026) देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) से प्रारंभ होता है और देवउठनी एकादशी पर समाप्‍त होता है. इन 4 महीनों में रक्षाबंधन, जन्‍माष्‍टमी, गणेशोत्‍सव, शारदीय नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे बड़े त्‍योहार पड़ेंगे. साथ ही सावन महीना भी आएगा। इस साल चातुर्मास 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी से प्रारंभ होगा और 20 नवंबर 2026 देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) पर समाप्‍त होगा. देखिए चातुर्मास के 4 महीनों के सभी व्रत-त्‍योहार की लिस्‍ट।

चातुर्मास 2026 व्रत-त्‍योहार लिस्‍ट
– चातुर्मास का आरंभ 25 जुलाई 2026 – देवशयनी एकादशी
– गुरु पूर्णिमा – 29 जुलाई 2026
– सावन मास आरंभ – 30 जुलाई 2026
– कामिका एकादशी – 9 अगस्‍त 2026
– सावन शिवरात्रि – 12 अगस्‍त 2026
– हरियाली तीज – 15 अगस्‍त 2026
– नागपंचमी – 17 अगस्‍त 2026
– पुत्रदा एकादशी – 23 अगस्‍त 2026
– रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा – 28 अगस्त 2026 (सावन महीना समाप्‍त)
– कजरी तीज – 31 अगस्‍त 2025
– जन्‍माष्‍टमी – 4 सितंबर 2026
– अजा एकादशी – 7 सितंबर 2026
– गणेश चतुर्थी (गणेश स्‍थापना) – 14 सितंबर 2026
– गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी – 25 सितंबर 2026
– शारदीय नवरात्रि – 11 अक्‍टूबर 2026 से प्रारंभ
– नवरात्रि नवमी – 19 अक्‍टूबर 2026
– दशहरा – 20 अक्‍टूबर 2026
– पापकुंशा एकादशी – 22 अक्‍टूबर 2026
– करवा चौथ – 29 अक्‍टूबर 2026
– रमा एकादशी – 5 नवंबर 2026
– धन तेरस – 6 नवंबर 2026
– नरक चतुर्दशी – 8 नवंबर 2026 (दिवाली की तारीख कुछ पंचांग में 8 नवंबर भी दी गई है)
– दिवाली – 9 नवंबर 2026
– गोवर्धन पूजा – 10 नवंबर 2026
– भाई दूज – 11 नवंबर 2026
– छठ पूजा – 15 नवंबर 2026
– देवउठनी एकादशी – 20 नवंबर 2026

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *